{"_id":"6adfb6fc092554ed2a008679","slug":"smcs-will-be-formed-in-the-co-educational-schools-of-nadaun-and-hamirpur-within-a-week-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-213385-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन और हमीरपुर के सह शिक्षा \nस्कूलों में हफ्ते में बनेंगी एसएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन और हमीरपुर के सह शिक्षा स्कूलों में हफ्ते में बनेंगी एसएमसी
Tue, 27 Oct 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विलय रद्द होने के बाद नादौन और हमीरपुर के सह शिक्षा स्कूलों में एक सप्ताह के भीतर स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) का गठन किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने दोनों स्कूल प्रभारियों को दो वर्ष के लिए समितियों की कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए हैं।
विभाग ने जुलाई में हमीरपुर और अक्तूबर में नादौन स्कूल का विलय रद्द किया था। इसके बाद दोनों स्कूलों में सह शिक्षा व्यवस्था के तहत प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
एसएमसी के गठन का उद्देश्य स्कूलों के संचालन और विकास कार्यों में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। नवनियुक्त सदस्यों को उनके अधिकारों, जिम्मेदारियों, विद्यार्थियों की सुविधाओं और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े निर्णयों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए स्कूल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
समितियां स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी, आवश्यक सुविधाओं की पहचान, स्वच्छता और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान में स्कूल प्रशासन के साथ समन्वय करेंगी। संवाद