फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नए साल पर भी शिमला के होटल पैक, वीकेंड पर उमड़ेगी और भीड़

Sat, 02 Jan 2021 10:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Jan 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
Hotels in shimla packed with tourists on new year 2021
नए साल के मौके पर शिमला के रिज मैदान पर मस्ती करते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

नए साल का जश्न मनाने शिमला आए सैलानियों को होटलों में कमरे न मिलने से 31 दिसंबर को ही वापस लौटना पड़ा। करीब 600 गाड़ियां शिमला से वापस गई हैं। शोघी से शिमला तक गाड़ियों की लंबी कतार देख टूरिस्टों ने गाड़ियां वापस मोड़ लीं। शिमला में कमरे न मिलने की सूचना के बाद शिमला की ओर आ रहे कई टूरिस्ट सोलन से भी लौटे हैं।

Hotels in shimla packed with tourists on new year 2021
- फोटो : अमर उजाला

इस साल राजधानी के अधिकतर होटल 30 दिसंबर से पहले ही एडवांस बुक हो गए थे। इस कारण 31 दिसंबर को शिमला पहुंचे सैलानियों को कमरों के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। शिमला के पर्यटन कारोबारियों के लिए नए साल का आगाज सुखद रहा। साल के पहले ही दिन राजधानी के होटलों में 80 से 100 फीसदी ऑक्युपेंसी रही।

Hotels in shimla packed with tourists on new year 2021
- फोटो : अमर उजाला

शहर के अधिकतर होटल कारोबारियों ने 31 दिसंबर और एक जनवरी के लिए एडवांस कमरे बेचे थे जिसके चलते साल के पहले दिन अधिकतर होटलों में कमरे बुक रहे। उधर बर्फबारी के पूर्वानुमान के चलते इस वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की भारी भीड़ रहने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को शिमला के होटलों में ठहरे सैलानियों ने बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए कुफरी और नारकंडा का रुख किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hotels in shimla packed with tourists on new year 2021
- फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर पूरे दिन चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की गाड़ियां आवाजाही करती रही। साल की शुरुआत में भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने से पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित दिखे।

विज्ञापन
Hotels in shimla packed with tourists on new year 2021
- फोटो : अमर उजाला

शिमला ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि 31 दिसंबर को कमरे न मिलने के कारण टूरिस्टों की करीब 600 गाड़ियां लौटीं। कमरों के लिए बहुत इनक्वायरी आई लेकिन एडवांस बुकिंग के कारण कमरे नहीं मिले। एक जनवरी को भी शहर के होटलों में 80 से 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed