2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग
साल 2014 हिमाचल की राजनीति के लिए भी खास रहा। कई नेता केंद्रीय राजनीति तक पहुंचे तो कईयों पर रेप, हत्याकांड जैसे संगीन आरोप भी लगे। तस्वीरों में देखें ये खास रिपोर्ट..
2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा इस साल हिमाचल के सबसे बड़े नेता के रूप में उभरे। वे मोदी केबिनेट में शामिल होने से पहले भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अहम सदस्य रहे। मोदी का उन पर भरोसा कायम था और समय समय पर बड़ी जिम्मेदारी मिलती रही। लेकिन साथ ही उनपर हिमाचल के लिए कुछ भी योजनाएं न लाने का भी आरोप लगा है।
2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग
सीएम वीरभद्र सिंह भी इस साल चर्चा में रहे। बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कई बड़े फैसले लिए। कई नई योजनाएं शुरू की। मगर सरकार के बावजूद कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत नहीं दिला पाए। आईआईएम हिमाचल को मिला मगर एमबीबीएस की सौ सीटें कम हो गई। मंत्री आपस में लड़ते रहे और एम्स राज्य से छीन गया।
2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग
सांसद अनुराग ठाकुर के लिए ये साल मिला जुला रहा। वे लोकसभा में सांसद चुने गए और बीसीसीआई में भी उनका कद बढ़ा। मगर दूसरी ओर एचपीसीए से जुड़े चार मामलों में उनके खिलाफ केस और चालान हुए। धर्मशाला में वनडे करवाने में भी वे कामयाब हुआ जबकि युवा भाजपा नेता होने से मोदी ने उन्हें अहम जिम्मेदारी दी।
2014 की राजनीति में खूब चमके हिमाचल के ये दबंग
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने कई बार जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया। मगर विजिलेंस के एचपीसीए और पेन कार्ड केस में भी ये निशाने पर रहे। विपक्ष के नेता होने के नाते इन्होंने विधानसभा में मुद्दे तो उठाए लेकिन उन्हें लागू करने में ज्यादा सफलता नहीं मिली।