फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल विस सत्र: इन मसलों पर तपेगा धर्मशाला का तपोवन

Tue, 04 Dec 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला Updated Tue, 04 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
himachal winter assembly session in tapovan dharamshala

हिमाचल की दूसरी राजधानी धर्मशाला के तपोवन में 10 से 15 दिसंबर तक चलने वाले विधानसभा के शीत सत्र में सड़क, पानी, बिजली, कानून-व्यवस्था, सरकारी संस्थानों में रिक्त पदों जैसे मसलों पर सदन गर्माएगा। तबादलों, अवैध खनन, बेरोजगारी जैसे विषयों पर भी सवाल पूछे जाएंगे। इन दिनों सरकारी महकमे विधायकों के ऐसे ही सवालों के जवाब बनाने में जुटे हैं। उधर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल विस के अधिकारियों और जिला प्रशासन के साथ मंगलवार को तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक लेंगे। 

himachal winter assembly session in tapovan dharamshala

सूत्रों के अनुसार राज्य विधानसभा सचिवालय को अब तक विधायकों के सैकड़ों सवाल मिल चुके हैं। इस सत्र में प्रश्नकाल के दौरान सवाल लगाने के लिए विधायकों को पहले ही कह दिया गया था कि वे प्रश्नों को लेकर 15 दिन का नोटिस दें ताकि जवाब मंगवाए जा सके। प्रदेश विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने कहा कि मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में विधायकों के सवालों की सूचना दी जाएगी। 

himachal winter assembly session in tapovan dharamshala

शीत सत्र के लिए सजने लगा तपोवन 
जयराम सरकार के दूसरे शीत सत्र के लिए तपोवन विधानसभा परिसर और धर्मशाला शहर सजना शुरू हो गया है। विधानसभा भवन के रंगरोगन का काम जोरों पर चल रहा है। विधानसभा परिसर की फुलवारियों और दीवारों को साफ किया जा रहा है। वहीं, लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड, नगर निगम धर्मशाला ने सड़कों, तारों और नालियों की सफाई व सफेदी का काम शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal winter assembly session in tapovan dharamshala

स्थानीय लोगों को पहली बार स्थायी वाहन पास 
उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने कहा कि तपोवन के स्थानीय लोगों को पहली बार स्थायी वाहन पास जारी करने का प्रावधान किया गया है। स्थायी वाहन पास एसपी कार्यालय में बनना शुरू हो गए हैं। पुलिस ने संबंधित क्षेत्रों के प्रधानों को स्थायी वाहन पास बनाने बारे लोगों को सूचित करने की हिदायत दी है। इसके अलावा सत्र के दौरान धर्मशाला से जोरावर स्टेडियम तक विशेष बसें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
himachal winter assembly session in tapovan dharamshala

धर्मशाला में विधानसभा के शीत सत्र के दौरान विपक्ष से अपील है कि वह विकास कार्यों को पूरा करने में सरकार का सहयोग करें। विपक्ष विकास में बाधा उत्पन्न करने के लिए बेवजह हल्ला करने से परहेज करे। विपक्ष का काम रचनात्मक सहयोग देना है और जो उन्हें विकास के लिए जरूरी लगता है उस पर भी वह अपनी राय दें। बतौर मुख्यमंत्री वह सत्र में विपक्ष के ऐसे रवैये का स्वागत करेंगे।- जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed