फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

Sun, 03 Jan 2021 07:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Jan 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
himachal weather update: yeloow and orange alert in himachal pradesh heavr rain alert in himachal heavy snowfall alert in himachal pradesh
लाहौल-स्पीति जिले के केलांग में बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही घरों से बाहर निकले बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

लाहौल-स्पीति के रिहायशी इलाकों में ताजा हिमपात से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। अटल टनल रोहतांग यातायात के लिए बंद हो गई है। लाहौल का कुल्लू जिला से संपर्क कट गया है। किन्नौर जिले की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। चंबा के जोत में आधा फीट बर्फबारी के बाद रविवार को चुवाड़ी-जोत मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया। पांगी के साचपास, कुंडा धार, चैहणी धार और चसक भटोरी में भी छह इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। भरमौर के मणिमहेश, धन्छौ, कुगति और काली छो में भी ताजा हिमपात हुआ है।

himachal weather update: yeloow and orange alert in himachal pradesh heavr rain alert in himachal heavy snowfall alert in himachal pradesh
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल के समीप बर्फ में फंसे पर्यटक वाहन। - फोटो : PTI

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। सोमवार के लिए येलो और मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। छह जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। सात जनवरी से प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। रविवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली।

himachal weather update: yeloow and orange alert in himachal pradesh heavr rain alert in himachal heavy snowfall alert in himachal pradesh
अटल टनल के समीप बर्फ में फंसे वाहनों को निकालने में जुटे लोग। - फोटो : ANI

वहीं, लाहौल के सिस्सू और टनल के नॉर्थ पोर्टल से वापस भेजे सैलानियों के 75 वाहन साउथ पोर्टल से लेकर धुंधी के बीच बर्फ में फंस गए। पुलिस व बीआरओ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पर्यटकों को रेस्क्यू कर शनिवार देर रात करीब एक बजे मनाली पहुंचाया। कड़ाके की ठंड में फंसे करीब 300 सैलानियों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। 15 से 17 घंटे तक बर्फ में फंसने से सैलानियों को न तो बर्फ में पीने को पानी मिला और न ही खाना। बर्फ होने पर पर्यटकों के दर्जनों वाहनों को भी साउथ पोर्टल और धुंधी में ही छोड़कर आना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather update: yeloow and orange alert in himachal pradesh heavr rain alert in himachal heavy snowfall alert in himachal pradesh
लाहौल में हुई ताजा बर्फबारी। - फोटो : ANI

अटल टनल रोहतांग परियोजना के निदेशक कर्नल राजीव खत्री भी देर रात मौके पर पहुंच गए। खत्री ने बर्फबारी के मौसम में फॉर बाई फॉर वाहनों का प्रयोग करने और पलचान से अटल सुरंग तक वाहनों को सड़क किनारे पार्क न करने की हिदायत दी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि करीब 300 सैलानियों को रेस्क्यू किया गया है।

विज्ञापन
himachal weather update: yeloow and orange alert in himachal pradesh heavr rain alert in himachal heavy snowfall alert in himachal pradesh
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल के समीप बर्फ में फंसे पर्यटक वाहन। - फोटो : अमर उजाला

कहां कितनी बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
रोहतांग दर्रा         90 
सिस्सू               60
नॉर्थ पोर्टल         60
साउथ पोर्टल     45 
दारचा             30
सोलंगनाला     20 
केलांग             10 
काजा             10 

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                      - 6.1
कल्पा                       - 0.6
डलहौजी                   - 0.4
कुफरी                        3.1
मनाली                        3.8
सोलन                        4.5
चंबा                          4.9
धर्मशाला                    5.4
शिमला                      5.9

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed