Hindi News
›
Photo Gallery
›
Himachal Pradesh
›
himachal weather update: Troubles increased due to snowfall, 353 roads including three NH obstructed, 440 power transformers stalled
{"_id":"61d6ff4531fdf5432269a428","slug":"himachal-weather-update-troubles-increased-due-to-snowfall-353-roads-including-three-nh-obstructed-440-power-transformers-stalled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां: हिमाचल में तीन एनएच समेत 353 सड़कें बाधित, 440 बिजली ट्रांसफार्मर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां: हिमाचल में तीन एनएच समेत 353 सड़कें बाधित, 440 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 06 Jan 2022 08:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल के रिकांगपिओ में बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार शाम तक तीन नेशनल हाइवे समेत 353 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 280 बस रूट बंद रहे। प्रदेश में 440 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं। गुरुवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा लेकिन दुश्वारियां अभी कम नहीं हुई हैं। शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे नारकंडा में बहाल हो गया है। भरमौर-पठानकोट, मनाली-केलांग और कुल्लू-आनी एनएच अभी बंद है। आठ और नौ जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
शुक्रवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। भारी बर्फबारी से लाहौल-स्पीति जिले में सबसे अधिक 168, किन्नौर में 62, चंबा में 55, कुल्लू में 51, शिमला में नौ और मंडी में आठ सड़कें बंद हैं। कुल्लू में 146, चंबा 108, किन्नौर 80, मंडी 37, शिमला 30, लाहौल-स्पीति 23, सिरमौर में 16 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। प्रदेश में 44 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। बर्फबारी से बंद शिमला जिले की अधिकतर मुख्य सड़कें गुरुवार देर शाम तक बहाल हो गईं।
2 of 7
किन्नौर में बर्फ से लकदक वादियां।
- फोटो : अमर उजाला
शिमला-रामपुर एनएच कुफरी और फागू के बीच सुबह 10 बजे के बाद बहाल हुआ। दोपहर बाद नारकंडा और खड़ापत्थर में भी सड़कें बहाल कर दी गईं। देर शाम शिमला-चौपाल-नेरवा सड़क खिड़की के पास बहाल हुई। जलोड़ी में दो फीट ताजा बर्फबारी से एनएच-305 अवरुद्ध है।
3 of 7
सिस्सू में बर्फ से लकदक मकान।
- फोटो : संवाद
मौसम खुलते ही घाटी के कई हिस्सों में हिमखंड खिसकने की सूचना है। गौशाल गांव की पहाड़ी से ककटी नाला में हिमखंड गिरने की जानकारी ग्रामीणों ने दी है। बुधवार रात को ताजा बर्फबारी से सोलंगनाला से रांगड़ी तक कुछ पर्यटक जगह-जगह फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बर्फ से लदी लाहौल घाटी।
- फोटो : संवाद
सीमा सड़क संगठन ने अटल टनल रोहतांग होकर मनाली-केलांग सड़क मार्ग को बहाल करने का अभियान शुरू कर दिया है। चंबा जिले के चुराह उपमंडल की पंचायत हरतवास में नारो देवी पत्नी बजीरू राम का कच्चा मकान गिरने से दो गाय और एक बकरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 7
लाहौल घाटी।
- फोटो : संवाद
पांगी के कई गांवों में चार दिनों में बिजली गुल है। जिला सिरमौर में बर्फबारी से हरिपुरधार-कुपवी सड़क पर आवाजाही 17 घंटे बंद रही। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 16.4, सोलन-बिलासपुर 16.0, कांगड़ा 15.1, हमीरपुर 14.4, चंबा 13.9, भुंतर 13.6, धर्मशाला 12.2, डलहौजी में 12.0, शिमला 7.3, कल्पा 4.9 और केलांग में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।