Hindi News
›
Photo Gallery
›
Himachal Pradesh
›
Himachal Weather Today: Capsicum and tomatoes including apple crop damaged by hailstorm, many roads closed due ro rainfall and snowfall
{"_id":"608188b02b7ed4677c4354a6","slug":"himachal-weather-today-capsicum-and-tomatoes-including-apple-crop-damaged-by-hailstorm-many-roads-closed-due-ro-rainfall-and-snowfall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: अंधड़-ओलावृष्टि से सेब समेत शिमला मिर्च और टमाटर तबाह, 31 भेड़-बकरियां दबीं, कई सड़कें ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: अंधड़-ओलावृष्टि से सेब समेत शिमला मिर्च और टमाटर तबाह, 31 भेड़-बकरियां दबीं, कई सड़कें ठप
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
हिमाचल में ओलावृष्टि-अंधड़ व बारिश से भारी नुकसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच जारी बारिश, अंधड़ और ओले गिरने से शिमला, सोलन और मंडी में सेब, शिमला मिर्च और टमाटर को भारी नुकसान हुआ है। वहीं निचले इलाकों में आम और गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बुधवार रात और गुरुवार दोपहर बाद हुई ओलावृष्टि ने किसानों-बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। प्रदेश खराब मौसम के कारण 179 सड़कें, दो नेशनल हाईवे, एक राज्यमार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है।
2 of 10
घर गिरा।
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू-मनाली, मंडी की चोटियों, लाहौल, किन्नौर में बर्फबारी हुई है। बुधवार रात शिमला में रिकॉर्ड 86 मिलीमीटर बारिश हुई है। कोकसर में हिमखंड गिरा है। औट में घर ध्वस्त हो गया है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में 10 डिग्री की कमी आई है।
3 of 10
बर्फबारी से लाहौल में खराब हुई गोभी।
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल घाटी में दो दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। बीएसएनएल की सेवाएं भी बंद हैं। भरमौर के मांडो गांव में गोशाला पर भूस्खलन से मलबा गिरने से 31 भेड-बकरियां और छह मवेशी दब गए। कुल्लू में राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन में जिया से रामशिला के बीच पत्थर गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
अटल टनल बंद।
- फोटो : अमर उजाला
मनाली-लेह मार्ग अभी बंद है। दो दिन में बीआरओ और पुलिस ने बारालाचा दर्रे से 233 लोग रेस्क्यू क्रिए। ट्रक चालकों सहित अन्य लोगों को बीआरओ के कैंप जिंगजिंगबार पहुंचाया। अटल टनल रोहतांग के साथ औट-आनी-सैंज हाईवे-305 ठप है।
विज्ञापन
5 of 10
सड़क को बीआरओ ने बहाल किया।
- फोटो : अमर उजाला
जिला मंडी में गुरुवार को बारिश से कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। किन्नौर जिले में पूह-काजा की ओर आवाजाही ठप है। रल्ली के पास हिमखंड गिरने से बाधित नेशनल हाईवे 18 घंटे बाद बहाल किया। पांगी-भरमौर की चोटियों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से सेब और फलदार ( खुमानी, पलम) पेड़ों से फूल झड़ने से 25 प्रतिशत फसल खराब हो गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।