फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी से हिमाचल में 157 सड़कें बंद, मौसम खुलते ही बर्फ से लकदक वादियों का दिखा शानदार नजारा

Thu, 07 Jan 2021 07:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Jan 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Himachal Weather Today: 157 roads closed due to snowfall, A spectacular view of snow-laden valleys seen as soon as the weather clears
बर्फ से लकदक हिमाचल की वादियां - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर थमते ही पूरे प्रदेश में मौसम खुल गया है। मौसम साफ होते ही हिमखंड गिरने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, बर्फ की सफेद चादर ओढ़े वादियां चांदी की तरह चमक रही हैं। रोहतांग दर्रा समेत ऊंची पहाड़ियों पर गुरुवार दोपहर बाद बर्फ के फाहे गिरे। प्रदेश में दो एनएच समेत 157 सड़कें अभी भी बंद हैं। किन्नौर में 107 ट्रांसफार्मर ठप होने से काजा और स्पीति वैली में ब्लैकआउट है। जिले में तीन दिनों से ग्रामीण रूटों पर बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। 51 सड़कों पर यातायात ठप है। 

Himachal Weather Today: 157 roads closed due to snowfall, A spectacular view of snow-laden valleys seen as soon as the weather clears
बर्फ से लकदक हिमाचल की वादियां - फोटो : अमर उजाला

उधर, 13 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। धूप खिलने से आने वाले दिनों में ठंड से भी राहत मिलने के आसार हैं। मनाली और शिमला में सैलानियों का जमावड़ा लगा है। दोनों जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। मौसम साफ होने से सैलानियों की बर्फबारी की आस अधूरी ही रह गई है।

Himachal Weather Today: 157 roads closed due to snowfall, A spectacular view of snow-laden valleys seen as soon as the weather clears
लाहौल की वादियां। - फोटो : अमर उजाला

शिमला सहित पूरे प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा। सुबह मौसम खुलने के बाद दोपहर बाद कुल्लू व लाहौल में बादल छा गए। बीआरओ ने केलांग-उदयपुर सहित अन्य संपर्क सड़कों को बहाल करने का काम वीरवार को युद्धस्तर पर जारी रखा। बर्फबारी के बाद लाहौल में सड़कें बंद पड़ी हैं। अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल का कुल्लू जिले से पिछले एक सप्ताह से संपर्क भी कटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Weather Today: 157 roads closed due to snowfall, A spectacular view of snow-laden valleys seen as soon as the weather clears
बर्फ से लकदक लाहौल। - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी-बारिश से मनाली-लेह हाइवे तीन, औट-आनी-सैंज हाइवे 305 के अलावा आधा दर्जन सड़कें भी ठप हैं। ऐसे में भारी बर्फबारी के बाद ग्लेशियरों के गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। गुरुवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 22.5, हमीरपुर में 22.3, कांगड़ा में 21.7, ऊना में 21.6, सोलन में 21.0, सुंदरनगर में 20.3, मंडी में 19.4, नाहन में 19.0, चंबा में 17.5, शिमला में 15.6, भुंतर में 15.5, धर्मशाला में 14.8, मनाली में 9.8, कल्पा में 1.3 और केलांग में माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
Himachal Weather Today: 157 roads closed due to snowfall, A spectacular view of snow-laden valleys seen as soon as the weather clears
अटल टनल का नॉर्थ पोर्टल - फोटो : अमर उजाला

उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 11.6, कल्पा में माइनस 5.0, मनाली में माइनस 1.2, सोलन में 2.2, भुंतर में 1.9, डलहौजी में 2.9, कुफरी में 3.3, शिमला में 3.9, धर्मशाला में 4.6 और नाहन में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed