फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon in Himachal: मानसून की पहली ही बारिश से तबाही, भूस्खलन से नौ गाड़ियों को नुकसान, देखें तस्वीरें

Fri, 28 Jun 2024 06:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Jun 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
Himachal Weather: The first monsoon rain caused devastation, landslides in many places, vehicles got buried
चमियाना में दबीं गाड़ियां। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून ने प्रवेश करते ही तबाही मचाई है। इस बार पिछले साल के मुकाबले देरी से पहुंचे मानसून की पहली ही बारिश से शिमला में जगह-जगह भूस्खलन, मलबा आने से व्यापक नुकसान हुआ है। करीब आठ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। शहर के मल्याणा, चमियाना, भट्ठाकुफर, मिनी कुफ्टाधार सहित अन्य स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है। शहर के साथ लगते पंचायती क्षेत्र चमियाना में तीन गाड़ियां मलबे में दब गईं। ये गाड़ियां चमियाना-शुराला सड़क के किनारे नाले के पास खड़ी की गई थीं।



देर रात भारी बारिश से नाले में मलबा आ गया। इससे तीनों गाड़ियां पूरी तरह मलबे में दब गईं। मौके पर सड़क भी बंद हो गई। भट्ठाकुफर एनएच पर खड़ी गाड़ियों को चट्टानें गिरने से नुकसान हुआ है। दो गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं,जबकि एक अन्य को भी नुकसान पहुंचा है। मल्याणा में भी सड़क किनारे खड़ी दो कारों पर मलबा गिरने से नुकसान हुआ है। टुटीकंडी के पांजणी में दो कारें मलबे में दब गईं। 

मिनी कुफ्ताधार का रास्ता मलबा आने से नाले में तब्दील हो गया। शहर की ईदगाह कॉलोनी में भी नुकसान हुआ है। डंगा गिरने से रास्ता बंद हो गया है। पगोग सड़क  पर आए पत्थर और मलबा आने से आवाजाही प्रभावित रही। वहीं, जुन्गा रोड पर बारिश का पानी घरों में घुस गया। खलीनी में भी भूस्खलन हुआ है। विभाग के अनुसार बीती रात को शिमला में भारी बारिश व जुब्बड़हट्टी में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार दोपहर बाद फिर झमाझम बारिश शुरू हुई।
Himachal Weather: The first monsoon rain caused devastation, landslides in many places, vehicles got buried
चमियाना में तबाही। - फोटो : अमर उजाला

बीती रात झमाझम बरसे बादल
गुरुवार रात को जुब्बड़हट्टी में 136.0, शिमला 84.0, गोहर 42.0, मशोबरा 38.0, सलापड़ 34.6, कुफरी 24.2, बिलासपुर 22.0, घागस 18.8, करसोग 18.2, काहू 16.0 और Pandoh में 12.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। देर रात हुई बारिश से गिरि में भी गाद आने से आपूर्ति घटी है। हालांकि ग्रामीण इलाकों में सूखे से बंद पड़ी पेयजल योजनाओं में फिर आपूर्ति शुरू होने से राहत मिली है।

Himachal Weather: The first monsoon rain caused devastation, landslides in many places, vehicles got buried
गाड़ी पर गिरे पत्थर। - फोटो : संवाद

कुनिहार-नालागढ़ मार्ग गुरुवार देर रात हुई भारी बारिश से बंद हो गया । एक बार फिर से गंबर पुल के पास काफी मात्रा में मलबा आया है। वहीं पुल को भी खतरा हो गया है। तीन दिन पहले यहीं पर बादल फटने से काफी नुकसान हुआ था। फिलहाल लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। सड़क को खोलने का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Weather: The first monsoon rain caused devastation, landslides in many places, vehicles got buried
पत्थर गिरने से गाड़ी क्षतिग्रस्त। - फोटो : संवाद

सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में आज से लगातार सात दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही अंधड़ चलने का अलर्ट है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश के शेष भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather: The first monsoon rain caused devastation, landslides in many places, vehicles got buried
मिनी कुफ्टाधार में आया मलबा। - फोटो : अमर उजाला

4 जुलाई तक बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने का पूर्वानुमान है। 28 जून से 1 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों में बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन में भारी बारिश की संभावना है। इस साल मानसून सामान्य रहने के आसार हैं। जिला प्रशासन ने नदी-नालों के समीप न जाने की दी हिदायत जारी की है। एचआरटीसी चालकों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed