फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारी बारिश की चेतावनी जारी, जमकर बरसेंगे बदरा

Sun, 05 Aug 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 05 Aug 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report heavy rainfall alert for 5th and 6th august

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार और सोमवार को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कमजोर पड़ा मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है। शुक्रवार रात को हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिला के कई क्षेत्रों में बादल जमकर बरसे। शनिवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में रिकॉर्ड बारिश हुई। दस अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

himachal weather report heavy rainfall alert for 5th and 6th august

शनिवार को राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर करीब एक बजे शहर में कुछ देर के लिए बारिश हुई। शाम के समय भी हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी शनिवार को मौसम मिलाजुला बना रहा। धर्मशाला में दोपहर के समय कुछ देर के लिए जमकर बादल बरसे। धर्मशाला में 22 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है।

himachal weather report heavy rainfall alert for 5th and 6th august

उधर, शुक्रवार रात को सुजानपुर टीहरा में 122, नयनादेवी में 120, हमीरपुर में 109, बंगाणा में 108, देहरागोपीपुर में 94, अंब में 84, सरकाघाट में 83, नादौन में 80, गुलेर में 43, भोरंज में 40, सुंदरनगर में 36, नगरोटा सूरियां में 32, झंडूता में 30, मंडी में 21 और धर्मशाला में 18 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather report heavy rainfall alert for 5th and 6th august

शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.8, भुंतर में 32.3, हमीरपुर-चंबा में 31.2, कांगड़ा में 30.6, सोलन में 29.2, सुंदरनगर में 28.2, बिलासपुर में 28.1, धर्मशाला में 27.4 और शिमला में 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
himachal weather report heavy rainfall alert for 5th and 6th august

जिला ऊना के कई इलाकों में बारिश से कुछ संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए जबकि बंगाणा क्षेत्र में मक्की की फसल को नुकसान हुआ है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भी तेज बारिश दर्ज की गई। इसकी वजह से सोहारी से तलमेहड़ा सड़क संपर्क मार्ग पर ल्हासा गिर गया जिससे सड़क मार्ग देर शाम तक बंद रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed