{"_id":"6adcd0653d4437da770b02b4","slug":"live-insects-found-in-chocolate-investigation-urged-shimla-news-c-19-sml1002-809636-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चॉकलेट में निकले जिंदा कीड़े, जांच का किया आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चॉकलेट में निकले जिंदा कीड़े, जांच का किया आग्रह
विज्ञापन
न्यू शिमला निवासी संदीप ने की शिकायत
प्रयोगशाला में सैंपल की जांच करवाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। न्यू शिमला निवासी संदीप शर्मा ने एक प्रतिष्ठित कंपनी की चॉकलेट में जिंदा कीड़े मिलने का आरोप लगाया है।
उन्होंने इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग से शिकायत कर चॉकलेट की प्रयोगशाला में जांच करवाने और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। संदीप शर्मा के अनुसार उन्होंने 17 अक्तूबर को ऊना से लौटते समय एक प्रतिष्ठित कंपनी की चॉकलेट खरीदी थी। घर पहुंचकर जब उन्होंने पैकेट खोला तो उसमें जिंदा कीड़े रेंगते हुए दिखाई दिए। उन्होंने राहत जताई कि घर में बच्चे ने चॉकलेट का सेवन नहीं किया। संदीप शर्मा ने बताया कि चॉकलेट के पैकेट पर मई 2027 की एक्सपायरी तारीख दर्ज है। उन्होंने इस मामले की शिकायत कंपनी के कस्टमर केयर पर भी की लेकिन वहां से उचित कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने चॉकलेट को जांच के लिए अपने पास सुरक्षित रखा है। उनकी मांग है कि विभाग इसका प्रयोगशाला में परीक्षण करवाए, ताकि मामले की वास्तविकता सामने आ सके और नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. विजया ने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।