{"_id":"5b6a8c804f1c1bee748b882d","slug":"himachal-vidhan-sabha-deputy-speaker-hans-raj-privilege-motion-notice-to-dc-and-sdm-chamba","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डीसी ने विस उपाध्यक्ष की गाड़ी की ओवरटेक, फिर बन गया इतना बड़ा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने विस उपाध्यक्ष की गाड़ी की ओवरटेक, फिर बन गया इतना बड़ा मामला
Wed, 08 Aug 2018 11:54 AM IST
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
डीसी चंबा ने गाड़ी ओवरटेक की तो विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी कर दिया। जब अफसर ने खेद जताया तो भी उपाध्यक्ष कार्रवाई रोकने को तैयार नहीं हुए। उनका कहना है कि अफसर ने राष्ट्रीय ध्वज और सांविधानिक पद का अपमान किया है। यही नहीं, हंसराज ने डीसी, एडीसी और एसडीएम चंबा के एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल न होने की भी शिकायत की है।
2 of 5
इस पर इन अधिकारियों को नोटिस भेजे गए तो इन्होंने खेद जताते हुए विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल से प्रिविलेज मोशन के तहत कार्र्रवाई न कर मामला वापस लेने की मांग की। इस पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज यह कहकर अड़ गए हैं कि वह सांविधानिक पद पर आसीन हैं और अधिकारियों के ऐसे व्यवहार से उन्हें ठेस पहुंची है। इस मामले को प्रिविलेज कमेटी को भेजा जाए।
3 of 5
प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने विधानसभा सचिव को प्रिविलेज मोशन लाने के लिए नोटिस दिया है। उन्होंने कहा है कि पांच मई 2018 को वह केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में चंबा में हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्र म के बाद जब वह केंद्रीय मंत्री नड्डा की गाड़ी के पीछे परिधि गृह चंबा की ओर गाड़ी में बढ़ रहे थे तो जिला चंबा के डीसी जिनके साथ एसपी भी बैठी थीं, वह उनके वाहन को ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ गए और अपनी गाड़ी केंद्रीय मंत्री की गाड़ी के पीछे लगा दी। हंसराज ने दूसरे मामले में भी शिकायत की है कि हरिपुर में एक किसान कल्याण कार्यशाला में उन्हें मुख्य अतिथि बुलाया गया, मगर इसमें डीसी, एडीसी, एसडीएम आदि अधिकारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिंदल के समझाने पर भी नहीं मानें हंसराज- चुराह के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज को विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने पिछले दिनों एक पत्र भेजा। इसमें डा. बिंदल ने लिखा है कि वह इस पत्र के साथ चंबा के डीसी हरीकेश मीना, एडीसी हेमराज बैरवा और एसडीएम चंबा दीप्ति मंढोत्रा के लिखे पत्रों की प्रति भी भेज रहे हैं। इन पत्रों के मुताबिक इन अधिकारियों ने खेद व्यक्त किया है। भविष्य में पुनरावृत्ति न हो, इसका भी आश्वासन दिया है। इस संबंध में उनका यह भी मानना है कि इन अधिकारियों के पत्रों को आधार बनाकर इन अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस वापस लेना उचित रहेगा, लेकिन विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज कार्रवाई पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हंसराज ने बताया कि उन्होंने अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के पत्र पर जवाबी पत्र भेजा है। इसमें उनसे अनुरोध किया गया है कि यह मामला सांविधानिक पद और गाड़ी में लगे राष्ट्रीय ध्वज को ठेस पहुंचाने का है। इसमें हर सूरत में कार्रवाई होनी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।