फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल के शानदार 50 साल, देखें जश्न की खूबसूरत तस्वीरें

Mon, 25 Jan 2021 09:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Jan 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Himachal Statehood Day 2021: Glorious 50 years of Himachal, see beautiful pictures of celebration
हिमाचल में पूर्ण राज्यत्व दिवस का जश्न - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस धूमधाम से मनाया गया।  पूर्ण राज्यत्व के 50 साल पूरा होने पर रिज मैदान में स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न जिलों में पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सैकड़ों दीप जलाए गए। शिमला शहर के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार को 10  माह बाद जश्न का माहौल नजर आया। कोरोना के चलते पहले तीन माह जहां लोग इक्का दुक्का रिज पर नजर आते थे वहीं बाकी सात माह तक भी यहां कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुआ। लेकिन सोमवार को रिज मैदान का नजारा बदल चुका था। 

Himachal Statehood Day 2021: Glorious 50 years of Himachal, see beautiful pictures of celebration
- फोटो : अमर उजाला

पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान आलीशान मंच पर प्रदेश के हर जिले के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।  शिमला, कुल्लू और किन्नौरी नाटी के साथ इस मंच पर कांगड़ा के झमाकड़ा की झलक भी दिखी।

Himachal Statehood Day 2021: Glorious 50 years of Himachal, see beautiful pictures of celebration
- फोटो : अमर उजाला

रंगारंग कार्यक्रम के बीच पूर्ण राज्यत्व दिवस का स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रदेशभर से आए सांस्कृतिक दलों ने समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित किया। शिमला के कलाकारों ने पहाड़ी गीत लागा डोला रा ढमाका... पर शानदार प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Statehood Day 2021: Glorious 50 years of Himachal, see beautiful pictures of celebration
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद मंडी, कुल्लू, लाहौल-किन्नौर,  सिरमौर, कांगड़ा और चंबा के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। समारोह में हर जिले की संस्कृति की झलक नजर आई।

विज्ञापन
Himachal Statehood Day 2021: Glorious 50 years of Himachal, see beautiful pictures of celebration
statehood day himachal - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ी गानों पर देश-विदेश से हिल्सक्वीन घूमने आए पर्यटक भी झूम उठे। भव्य परेड भी आकर्षण का केंद्र रही।  पूर्ण राज्यत्व समारोह में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लोगों ने अपने मोबाइलों में भी कैद किया। पद्म देव परिसर में लगी प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed