फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हिमाचल में ताजा बर्फबारी, पर्यटकों से गुलजार हुए पर्यटन स्थल

Sun, 24 Jan 2021 09:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Jan 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Fresh Snowfall in Manali Solangnala Lahaul Spiti Chamba
मनाली के सोलंगनाला में हुई ताजा बर्फबारी के बाद उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन नगरी मनाली एक बार फिर सैलानियों से गुलजार हो गई है। बड़े और पर्यटन निगम के होटलों में सैलानी भरे पड़े हैं। छोटे व मझोले होटलों के कमरे भी 70 फीसदी तक बुक हुए पड़े हैं। मनाली के साथ मणिकर्ण घाटी, जिभी व तीर्थन घाटी में भी सैलानियों की चहलकदमी बढ़ गई है। सोलंगनाला, कोठी, गुलाबा तथा अटल टनल के साउथ पोर्टल तथा धुंधी में शनिवार रात को हुई ताजा बर्फबारी से पर्यटन को ओर गति मिलेगी। इस सप्ताह के वीकेंड से लेकर इस माह के अंत तक कुल्लू-मनाली की वादियों में सैलानियों का आवाजाही रहने की उम्मीद है। विंटर सीजन में पर्यटकों को लुभाने के लिए होटलियरों की ओर से आकर्षक पैकेज दिए जा रहे हैं। पर्यटन निगम के होटलों में कमरों की बुकिंग पर 40 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। सोलंगनाला व नेहरूकुंड में रविवार को भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे और बर्फ के बीच जमकर मस्ती की है। सैलानियों ने स्कीइंग, स्नो स्कूटर, घुड़सवारी, पैराग्लाइडिंग का जमकर लुत्फ उठाया। 

Fresh Snowfall in Manali Solangnala Lahaul Spiti Chamba
- फोटो : अमर उजाला

पर्यटन निगम मनाली के डीजीएम अनिल तनेजा ने बताया कि पिछला साल पर्यटन की दृष्टि से काफी मंदा रहा है। क्रिसमस और नए साल के बाद अब फिर मनाली पूरी तरह से पैक हो गई। लेकिन बीच में ब्रेक लगने से पर्यटकों की संख्या में थोड़ी कमी आ गई थी। अब दोबारा सैलानियों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया है। निगम के होटलों की ऑक्यूपेंसी 90 प्रतिशत तक चल रही है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि मनाली का पर्यटन फिर से जंप मार रहा है। मनाली में ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 70 फीसदी तक है। उन्होंने जिला प्रशासन व सरकार से मांग की है कि अटल टनल रोहतांग बंद होने से पर्यटकों के लिए गुलाबा व हामटा भी खोला जाए। उन्होंने कहा कि मनाली पर्यटक में बर्फ देखने आता है। ऐसे में टनल के बंद होने पर इसका विकल्प भी होना चाहिए।

Fresh Snowfall in Manali Solangnala Lahaul Spiti Chamba
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में भारी बर्फबारी से दो नेशनल हाईवे समेत 209 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई है। रोहतांग में 75 और अटल टनल में 45 सेंटीमीटर बर्फबारी होने से मनाली से लाहौल का संपर्क कट गया है। चंबा की पांगी घाटी भी अलग-थलग पड़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fresh Snowfall in Manali Solangnala Lahaul Spiti Chamba
- फोटो : अमर उजाला

पांगी से लाहौल आ रहे 35 यात्री बीच रास्ते में फंस गए हैं। डलहौजी के लक्कड़ मंडी में बर्फ में रास्ता भटके 75 सैलानियों को रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन
Fresh Snowfall in Manali Solangnala Lahaul Spiti Chamba
- फोटो : अमर उजाला

कुल्लू, लाहौल की चोटियों के अलावा डलहौजी, खज्जियार, भरमौर, धर्मशाला के त्रियूंड में भी बर्फबारी हुई है। साठ बसों के रूट भी ठप हुए हैं। करीब बीस बसें जगह-जगह फंसीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed