फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिकॉर्ड बर्फबारी से कटा आधा हिमाचल, ठंड-बर्फ ने ली तीन की जान

Sat, 09 Feb 2019 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 Feb 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Snowfall breaks record in Mandi Solan Shimla Manali Kullu Dalhousie Chamba

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हुई है। आधा हिमाचल कट गया है। प्रदेश के आठ जिलों के कई इलाके पूरी तरह अलग-थलग पड़ गए हैं। कांगड़ा के गगल में साधू और ऊना के कुरियाला में कामगार की ठंड से मौत हो गई है।

Himachal Pradesh Snowfall breaks record in Mandi Solan Shimla Manali Kullu Dalhousie Chamba

मंडी के पधर के हिमरी गंगा में बर्फ में गाड़ी फिसलने से एक युवक की जान चली गई जबकि दूसरा गंभीर घायल है। लाहौल के गोंधला में महिला मंडल भवन पर हिमखंड गिरने से उसमें रह रहा दंपती और उसके दो बच्चे दब गए। उन्हें कड़ी मशक्कत से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Himachal Pradesh Snowfall breaks record in Mandi Solan Shimla Manali Kullu Dalhousie Chamba

चंबा के तीसा के टेपा में हिमखंड गिरने से उसकी चपेट में आया एक पुल और दो घराट अनाज समेत बह गए हैं। किन्नौर के जंगी, टिंकू नाले और भगत नाले में तीन जगह हिमखंड गिरने से एनएच-5 बाधित हो गया है। डलहौजी के पुखरी में बिजली गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Pradesh Snowfall breaks record in Mandi Solan Shimla Manali Kullu Dalhousie Chamba

ऊना के बनगढ़ में आसमानी बिजली गिरने से पोल्ट्री फार्म में आग लगने से करीब पांच हजार मुर्गें-मुर्गियां जिंदा जल गए। प्रदेश भर में पांच नेशनल हाईवे समेत 1093 छोड़ी-बड़ी सड़कें बंद हो गई हैं। राजधानी शिमला, मनाली, डलहौजी और चंबा शहर में हिमपात से दिनभर यातायात ठप रहा।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Snowfall breaks record in Mandi Solan Shimla Manali Kullu Dalhousie Chamba

मनाली-डलहौजी में हजारों सैलानी होटलों में कैद हो गए हैं। इसके अलावा रामपुर, रोहड़ू, किन्नौर, लाहौल, सराज, बरोट, पांगी-भरमौर और ऊपरी इलाके पूरी तह कट गए हैं। यहां वीरवार शाम से बिजली, पानी, दूरसंचार सेवा ठप है। राजधानी समेत अधिकतर बर्फीले इलाकों में दूध-ब्रेड, अखबार और जरूरी खाद्य वस्तुओं की सप्लाई नहीं पहुंची।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed