फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: 250 फीट खाई में गिरी बस, 5 की मौत, 20 घायल

Wed, 05 Jul 2017 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 05 Jul 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Mandi Six killed as bus falls into gorge

शादी के बाद दुल्हन को ससुराल में छोड़कर घर लौट रहे मायका पक्ष के लोगों से भरी बस 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मां-बेटे समेत पांच की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। हादसा हिमाचल के जिला मंडी की सराजघाटी के लंबाथाच-चियूनी मार्ग पर निहरी के समीप शैरी नाला में हुआ।

Himachal Pradesh Mandi Six killed as bus falls into gorge

कई घायल बस के नीचे दब गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत और जेसीबी की मदद से निकाला गया। घायलों की मदद को सबसे पहले ग्रामीण दौड़े और बचाव कार्य में जुट गए। करीब एक घंटे के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। तब तक काफी लोगों को 108 एंबुलेंस से जंजैहली अस्पताल पहुंचा दिया गया था।

Himachal Pradesh Mandi Six killed as bus falls into gorge

चालक समेत तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो ने अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे। जैसे ही ड्राइवर ने पत्थरों से बचने का प्रयास किया तो बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Pradesh Mandi Six killed as bus falls into gorge

पुलिस के अनुसार जुगाटन गांव में शादी समारोह में शिरकत करने के बाद सभी लोग बस में सवार होकर लौट रहे थे। मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे अचानक निहरी गांव के कैंची मोड के समीप बस अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़ककर दूसरी सड़क के समीप आ गिरी।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Mandi Six killed as bus falls into gorge

गनीमत रही बस रुक गई अन्यथा हादसा अधिक भयावह हो सकता था। बस में सवार सभी गोहर उपमंडल के सलाहर गांव के बताए जा रहे हैं। उधर, डीसी मंडी संदीप कदम ने कहा कि अभी तक पांच की मौत की सूचना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed