फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, तांगे पर रखा स्कूटर

Sat, 26 May 2018 09:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर) Updated Sat, 26 May 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Congress leaders protest against inflation

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के साथ अन्य उत्पादों पर पड़ी महंगाई की मार के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतर गई है। पार्टी ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाया। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन में तांगे पर स्कूटर रखकर शहर में रैली निकाली गई। थालियां बजाकर मोदी सरकार को जगाने का प्रयास किया गया। रैली की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की।

Himachal Pradesh Congress leaders protest against inflation

जिला के तमाम पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया। रैली हिंदू आश्रम से शुरू हुई। इसके बाद बड़ा चौक, गुन्नू घाट, माल रोड, दिल्ली गेट होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंची। कांग्रेस ने उपायुक्त के मार्फत महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार को जन विरोधी करार दिया गया है।

Himachal Pradesh Congress leaders protest against inflation

रैली में कांग्रेस पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक सहित सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विधायक हर्षवर्धन चौहान, विनय कुमार समेत कार्यकर्ता और महिलाएं थालियां बजाते हुए डीसी कार्यालय तक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Pradesh Congress leaders protest against inflation

राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि जब से केंद्र की मोदी सरकार आई है महंगाई आसमान छू रही है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। बीते 100 दिन के प्रदेश सरकार के कार्यकाल में आपराधिक तत्व बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सौ दिन के कार्यकाल में हत्या, दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न के सौ से अधिक मामले सामने आए हैं। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Congress leaders protest against inflation

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, विधायक हर्षवर्धन चौहान, विनय सिंह, पूर्व विस अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, पूर्व विधायक अजय बहादुर सिंह, किरनेश जंग, प्रदेश कांग्रेस सचिव बृजराज ठाकुर, जिला परिषद चेयरमैन दलीप चौहान, कांग्रेस नेत्री कुंजना सिंह आदि ने भाग लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed