फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाय रे बेरोजगारी! 31 पदों के लिए 43 हजार कैंडीडेट ने दी परीक्षा

Mon, 25 Jun 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 25 Jun 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Administrative Combined Competitive Preliminary Examination

लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) की परीक्षा ली गई। इस परीक्षा में 43402 ने भाग लिया। आयोग ने 31 पदों के लिए हुई इस परीक्षा के लिए 14 शहरों में 148 केंद्र स्थापित किए थे। इनमें शिमला, सोलन, मंडी, सुंदरनगर, पालमपुर, कांगड़ा, धर्मशाला, नाहन, ऊना, हमीरपुर, चंबा, बिलासपुर और कुल्लू शामिल था। पहले सत्र में सुबह साढे़ नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे परीक्षा हुई। दूसरे सत्र में दोपहर बाद ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की आयोग की ओर से अब मुख्य परीक्षा ली जाएगी।

Himachal Pradesh Administrative Combined Competitive Preliminary Examination

उस परीक्षा में जो उत्तीर्ण होंगे, उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में सफल उम्मीदवारों में से ही एचएएस के लिए अंतिम चयन होगा। इससे ही एचपीपीएस काडर की भर्ती होती है। इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए युवाओं ने काफी समय से तैयारियां कर रखी थीं। एचएएस की परीक्षा देने के लिए युवाओं में काफी जोश देखा गया। शिमला के केंद्रों में सुबह 9 बजे से पहले ही परीक्षा केंद्र के बाहर युवाओं को परीक्षा को लेकर चर्चा करते देखा गया।

Himachal Pradesh Administrative Combined Competitive Preliminary Examination

जिला हमीरपुर के 11 परीक्षा केंद्रों में हिमाचल प्रदेश सेवाएं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के लिए जिला के इन केंद्रों में परीक्षा देने के लिए 3531 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से मात्र 1799 अभ्यर्थी ही परीक्षा में उपस्थित रहे। जबकि 1732 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दो चरणों में यह परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। पहले सत्र में परीक्षा सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह बजे तक आयोजित हुई, जबकि दूसरे सत्र में दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Pradesh Administrative Combined Competitive Preliminary Examination

पहले सत्र में जरनल स्टडी और दूसरे सत्र में जरनल एप्टीट्यूट का पेपर आयोजित किया गया। जिला में ब्वायज स्कूल हमीरपुर में दो केंद्र, डिग्री कॉलेज हमीरपुर में दो केंद्र, गौतम कॉलेज में दो केंद्र, गुरुकुल स्कूल हमीरपुर, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर, कन्या स्कूल हमीरपुर, एसडी स्कूल हमीरपुर और ब्लू स्टार स्कूल हमीरपुर में इस परीक्षा का आयोजन किया गया। एडीसी हमीरपुर रत्न गौतम ने कहा कि 11 केंद्रों में परीक्षा का संचालन सफलता पूर्वक रहा। करीब 51 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed