देश और प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, लेकिन लाहौल घाटी की ग्राम पंचायत जोबरंग के रापे और राशेल गांव के ग्रामीण आज भी करीब एक फीट बर्फ में 300 मीटर दूर खड्ड और कूहल से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। हिमखंड गिरने के खतरे के बीच रापे गांव के 24 परिवार कूहल और राशेल गांव के 14 परिवार खड्ड से पानी ढो रहे हैं। मवेशियों के लिए भी यहीं से पानी लाना पड़ता है। खासकर महिलाओं को घर तक पानी पहुंचाने के लिए जान जोखिम में डालकर कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
हिमाचल: एक फीट बर्फ में खड्ड से पीठ पर पानी ढोने को मजबूर हैं महिलाएं
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन