{"_id":"5fb13af66e0fd5303701947e","slug":"himachal-news-fresh-snowfall-in-lahaul-manali-leh-road-closed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बर्फ के फाहे गिरते देख झूम उठे सैलानी, रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, मनाली-लेह मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: बर्फ के फाहे गिरते देख झूम उठे सैलानी, रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, मनाली-लेह मार्ग बंद
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 15 Nov 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से रोहतांग दर्रे समेत ऊंची चोटियों पर दिनभर हल्की बर्फबारी का दौर जारी रहा। देर शाम धर्मशाला, हमीरपुर और शिमला में हल्की बारिश हुई। प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। सोमवार को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। उधर, रोहतांग दर्रे समेत बारालाचा और जिंगजिंगबार में ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल की तरफ से लेह जाने वाले सेना और अन्य वाहनों को जिस्पा में रोका गया है, जबकि मनाली की तरफ से रोहतांग दर्रे से जाने वाले वाहनों को गुलाबा से आगे नहीं जाने दिया गया है। अटल टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल पर भी बर्फबारी जारी है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मौसम के बदलते तेवरों को देखते हुए पर्यटकों और आम लोगों से रोहतांग दर्रा, अटल टनल रोहतांग व जलोड़ी दर्रा होकर न जाने की हिदायत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को मौसम बदलने से अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में 20 से 23 डिग्री तापमान पहुंच गया है। लाहौल-स्पीति में रविवार सुबह रोहतांग दर्रा, घेपन पीक, मुलकिला, लेडी ऑफ केलांग, कुगती जोत में ताजा बर्फबारी हुई। दोपहर तक रोहतांग में चार सेंटीमीटर और कुगती पास में 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऊंची चोटियों में बर्फबारी शुरू होते ही घाटी में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.0, बिलासपुर में 22.5, हमीरपुर में 22.3, कांगड़ा-सोलन में 20.6, नाहन में 20.4, चंबा में 19.5, सुंदरनगर में 17.9, भुंतर में 15.4, शिमला में 15.6, धर्मशाला में 14.6, मनाली-कल्पा में 12.6 और डलहौजी में 8.5 और केलांग का 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
PIC
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात केलांग का न्यूनतम तापमान 2.4, कल्पा में 3.2, मनाली में 5.0, भुंतर में 5.5, सोलन में 5.8, धर्मशाला में 8.6 और शिमला में 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। शीत मरुस्थल लाहौल में बर्फबारी शुरू होते ही हड्डियां कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। इसके बावजूद सैलानियों में अटल टनल रोहतांग और लाहौल में बर्फबारी को देखने का रोमांच कम नहीं हुआ है। ताजा बर्फबारी का आनंद लेने के लिए कई पर्यटक शनिवार को अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर पहुंचे। दोपहर बाद कोकसर, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू में जैसे ही बर्फबारी शुरू हुई तो पर्यटक खुशी से झूम उठे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।