फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद राजेश की पत्नी बोलीं- मेरा पति नहीं देश का बेटा आया घर, मुझे तो किया था चूड़ा लाने का वादा

Mon, 04 Mar 2019 01:31 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: ashok chauhan Updated Mon, 04 Mar 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
himachal nalagarh martyr rajesh rishi wife pinki in deep shock

किन्नौर में भारत-चीन सीमा के नजदीक डोगरी नाले में हिमखंड के नीचे दबने से शहीद हुए 7 जैक राइफल के जवान राजेश ऋषि की पार्थिव देह रविवार सुबह 10 बजे पैतृक गांव पहुंची। आधा घंटे पहले ही पत्नी को बताया कि उसका पति शहीद हो गया है।

himachal nalagarh martyr rajesh rishi wife pinki in deep shock

यह सुनते ही वह बेसुध हो गई। जैसे ही घर के आंगन में पार्थिव देह को देखा तो पत्नी पिंकी ने कहा- ‘यह मेरा पति नहीं, देश का बेटा घर आया है। मेरे पति ने तो जाते समय मुझे चूड़ा लाने का वादा किया था’। मां भी बार-बार यही कह रही थी कि मेरा बच्चा कहां चला गया। दो माह पहले परिणय सूत्र में बंधी पिंकी ने हाथ में लाल चूड़ा पहना हुआ था। 

himachal nalagarh martyr rajesh rishi wife pinki in deep shock

सोलन जिले के नालागढ़ के जगतपुर गांव में जैसे ही जवान राजेश का पार्थिव शरीर पहुंचा, सैकड़ों लोग अंतिम दर्शन को पहुंच गए। बेटे को तिरंगे में लिपटा देख माता-पिता बेसुध हो गए। हर किसी की आंखें नम थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal nalagarh martyr rajesh rishi wife pinki in deep shock

बड़े भाई ने शहीद की चिता को मुखाग्नि दी। शहीद जवान राजेश ऋषि अपने पीछे माता माया देवी, पिता रणजीत सिंह, पत्नी पिंकी, भाई-भाभी और दो भतीजों को छोड़ गए हैं। राजेश की शादी दो माह पहले 12 दिसंबर को हुई थी और विवाह के उपरांत वह 28 जनवरी को ड्यूटी पर लौटे थे। 20 फरवरी को नमज्ञा डोगरी नाले में हिमखंड के नीचे दब गए और 11 दिन बाद शनिवार को उनका शव निकाला जा सका। 

विज्ञापन
himachal nalagarh martyr rajesh rishi wife pinki in deep shock

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजेश की शहादत पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने शहीद के ताया रणदीप सिंह से फोन पर बात करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर भी शोक व्यक्त किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed