फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients are burning with fever and pain, yet paracetamol is unavailable at the dispensary.

Chamba News: बुखार, दर्द से तप रहे मरीज, डिस्पेंसरी में नहीं मिल रही पैरासिटामोल की दवाई

Mon, 31 Aug 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 31 Aug 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Patients are burning with fever and pain, yet paracetamol is unavailable at the dispensary.
मेडिकल कॉलेज की ओपीड़ी के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइनें। संवाद।
मरीज निजी मेडिकल स्टोर से खरीदने को मजबूर, प्रबंधन नहीं दे पा रहा राहत
विज्ञापन

वायरल सीजन में मेडिकल कॉलेज में दवा का टोटा, मरीजों की सेहत पर पड़ रहा भारी
ओपीडी के बाहर लग रहीं लंबी कतारें, इलाज के लिए घंटों तक करना पड़ रहा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वायरल संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मेडिकल कॉलेज में मरीजों को इलाज में सबसे जरूरी दवाई की कमी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में बुखार और दर्द के उपचार में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली पैरासिटामोल दवा ही उपलब्ध नहीं है।
डिस्पेंसरी में जाने वाले मरीजों को खाली हाथ लौटाया जा रहा है। तीन दिन पहले वहां दवाई का स्टॉक खत्म हो चुका है। इस कारण मरीजों को अब निजी दवा स्टोरों में जाकर यह दवाई लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1000 की ओपीडी रहती है। इसमें 200 से अधिक मरीज वायरल का शिकार होकर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें मेडिसन और शिशु रोग ओपीडी के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। आपातकालीन कक्ष और रात में भी बुखार से पीड़ित मरीज मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे हैं। डॉक्टर मरीजों को बुखार उतारने के लिए पैरासिटामोल की दवाई लिख रहे हैं। यह उन्हें सरकारी दवा डिस्पेंसरी में नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डॉक्टर की पर्ची लेकर जब मरीज डिस्पेंसरी जा रहे हैं तो वहां दवाई खत्म होने का हवाला देकर खाली हाथ लौटाया जा रहा है। सरकार और प्रशासन को इसमें गंभीरता दिखानी चाहिए। - मनु ठाकुर
--बुखार, सर्दी-जुकाम और शरीर में दर्द की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। पैरासिटामोल जैसी दवा नहीं होना अस्पताल की दवा आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। - उत्तम चंद
--

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब वायरल सीजन में मरीजों की संख्या बढ़ने की पहले से संभावना रहती है तो अस्पताल प्रशासन ने जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक क्यों नहीं रखा। - रिंकू ठाकुर
--

सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए आने के बाद भी यदि सामान्य दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ें तो इसका सीधा असर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर पड़ता है। - जगदीश कुमार


--जब स्टोर में पैरासिटामोल का स्टॉक 50 फीसदी बचा था, तब उसकी सप्लाई का ऑर्डर कंपनी को दे दिया गया था। 16 जुलाई को दो लाख रुपये की दवा का ऑर्डर जा चुका है। कंपनी से इस संबंध में बात की जाएगी। - डॉक्टर मानिक सहगल, प्रवक्ता, मेडिकल कॉलेज
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed