{"_id":"637103aa8ed229038703e6dd","slug":"himachal-election-2022-congress-and-bjp-candidates-take-feedback-from-party-workers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Himachal Election: प्रत्याशियों ने घर पर मिटाई चुनावी थकान, खेला वॉलीबाल, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election: प्रत्याशियों ने घर पर मिटाई चुनावी थकान, खेला वॉलीबाल, देखें तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/मंडी/ऊना/हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 13 Nov 2022 09:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नादौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के अगले दिन ज्यादातर प्रत्याशियों ने चुनावी थकान मिटाई। करीब एक महीने की कड़ी मेहनत के बाद रविवार को कई प्रत्याशियों ने इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखा। साथ ही दिन भर कुछ घर तो कुछ पार्टी दफ्तरों में कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लेते रहे। टोह लेते रहे कि कम या अधिक मतदान किसके पक्ष में गया होगा। मतगणना आठ दिसंबर को है, लेकिन कार्यकर्ताओं से नेताओं को अभी से बधाइयां मिलने का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित निवास स्थान ओकओवर में पूरा दिन बिताया।
2 of 5
विक्रमादित्य सिंह
- फोटो : संवाद
वह फोन पर पार्टी पदाधिकारियों, उम्मीदवारों और अन्य लोगों से फीडबैक लेते रहे। पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री को दिन भर बधाई भरे फोन आते रहे। नादौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंद्र सुक्खू भी दिन भर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेते रहे। नादौन से भाजपा प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री ने रविवार सुबह 7:00 बजे तक नींद ली।
3 of 5
भाजपा प्रत्याशी संजय सूद
- फोटो : संवाद
फिर हलके के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावों के बारे में आंकड़े जुटाए। भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक विनोद कुमार ने अपने गृह क्षेत्र चैलचौक में साथियों के साथ वॉलीबाल खेला। दोपहर तक भाजपा मंडल पदाधिकारियों के साथ मतदान की समीक्षा की। इसके बाद सहयोगी उन्हें चैलचौक खेल मैदान ले गए, जहां उन्होंने दोस्तों के साथ वॉलीबाल खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : संवाद
सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा और भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने भी अपने आवास पर लोगों से मिलकर वक्त गुजारा। शिक्षामंत्री और मनाली से भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर से दिन भर उनके छियाल स्थित घर पर कार्यकर्ता मिलने आते रहे। मंडी सदर से भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा, नाचन से प्रत्याशी विनोद कुमार, बल्ह से प्रत्याशी इंद्र सिंह गांधी, सरकाघाट से प्रत्याशी दलीप ठाकुर ने पूरा दिन घर में बिताया।
विज्ञापन
5 of 5
भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा, साथियों के साथ वॉलीबाल खेलते विनोद कुमार।
- फोटो : संवाद
सभी ने पूजा-पाठ के बाद धूप में बैठकर चाय की चुस्कियां लीं। मुकेश ने कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान सरसों का साग, मक्की की रोटी, मक्खन और लस्सी नाश्ते में लिए। आस्था ने पिता को नाश्ता करवाया। गगरेट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस चैतन्य शर्मा ने पूरा दिन अपने दफ्तर अभयपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बिताया। ऊना सदर से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती ने जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ दिन गुजारा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।