{"_id":"5bf4026bbdec22696c1d2db0","slug":"himachal-cabinet-meeting-decisions-held-on-20-november","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट ने इन कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, यहां जानिए 20 बड़े फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट ने इन कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, यहां जानिए 20 बड़े फैसले
Wed, 21 Nov 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 14
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। जयराम मंत्रिमडल ने अपनी एक बजट घोषणा को भी मंगलवार को मंजूरी दे दी। यह सशक्त महिला योजना है। यह योजना महिला मंडलों में सशक्त स्त्री केंद्र स्थापित करके चलाई जाएगी। इन केंद्रोें में ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें प्रशिक्षित कर सशक्त किया जाएगा। यह केंद्र किशोरियों को पर्सनल हाईजीन और आत्मसम्मान बढ़ाने के विषयों में भी जागरूक करेंगे।
2 of 14
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हलके सराज में राजकीय फार्मेसी कॉलेज खुलेगा। मंत्रिमंडल ने कॉलेज खोलने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके अलावा मंडी जिला के मंडप में उप तहसील सृजित करने के लिए भी मंत्रिमंडल ने अपनी सहमति दी है। उप तहसील के तहत कुल नौ पटवार वृत्त होंगे, जिनमें 12440 की आबादी शामिल होगी।
3 of 14
मंत्रिमंडल ने राजधानी शिमला के बालूगंज पुलिस थाना के तहत शोघी में पुलिस चौकी खोलने को मंजूरी दी है। सिरमौर जिला के पुलिस थाना राजगढ़ के तहत यशवंत नगर में विभिन्न श्रेणियों के सात पदों के सृजन सहित पुलिस चौकी खोलने का भी फैसला लिया गया है। इससे क्षेत्र के 48 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिला की थुरल तहसील की ग्राम पंचायत भरांटा के सैन गांव में आवश्यक पदों के सृजन सहित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने को भी स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
राज्य शहरी ठोस कचरा प्रबंधन नीति को भी मंत्रिमंडल ने मंजूरी प्रदान की। नीति का उद्देश्य कचरा प्रबंधन गतिविधियों का इस ढंग से संचालन करना है जो न केवल पर्यावरण, सामाजिक तथा वित्तीय तौर पर टिकाऊ होए बल्कि आर्थिक तौर पर भी व्यवहार्य हो। कुल्लू, बंजार, तीसा और शिलाई में आवश्यक पदों के सृजन तथा इन्हें भरने सहित चार सिविल कोर्ट की स्थापना का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सोलन जिला के नालागढ़ में एक अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना करने की भी मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी
विज्ञापन
5 of 14
कैबिनेट ने हजारों अंशकालिक कामगारों को दिहाड़ीदार बनाने का फैसला लिया है। शिक्षा विभाग में कार्यरत अंशकालिक जलवाहकों समेत राज्य सरकार के सभी विभागों में कार्यरत अंशकालिक कामगारों को दैनिक भोगी में बनाने का निर्णय लिया है। उनके वेतन में भी करीब तीन गुना बढ़ोतरी होगी। यह लाभ उन्हें मिलेगा, जिन्होंने 31 मार्च, 2018 और 30 सितंबर, 2018 को लगातार आठ साल का सेवाकाल पूरा कर लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।