फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, शिक्षकों समेत इतने हजार पद भरेगी सरकार

Wed, 21 Nov 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 21 Nov 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
hp cabinet decisions govt will fill up 2450 posts of teacher and other categories
हिमाचल सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। जेबीटी, टीजीटी, शास्त्री और भाषा अध्यापकों के 2277  पदों समेत विभिन्न विभागों में 2599 पद भरे जाएंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
hp cabinet decisions govt will fill up 2450 posts of teacher and other categories

31 दिसंबर तक रिक्त होने वाले शिक्षकों के सभी पदों को जल्द भरने के लिए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। जेबीटी के 671, टीजीटी के 835, शास्त्री के 375 और भाषा अध्यापक के 396 पद भरे जाएंगे।

hp cabinet decisions govt will fill up 2450 posts of teacher and other categories

महिला एवं बाल कल्याण निदेशालय में अनुबंध आधार पर 54 कनिष्ठ कार्यालय सहायक (सूचना प्रौद्योगिकी) भर्ती होंगे। जेल वार्डर के 84, तकनीकी विवि हमीरपुर में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के 10, बाल गृह कार्यकर्ताओं के 3 तथा बाल गृह सहायकों के 15, उद्योग विभाग में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के दस पद भरने को स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
hp cabinet decisions govt will fill up 2450 posts of teacher and other categories

पेंशन एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में 107 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इनमें 3 पद सहायक अधीक्षक (जेल), 10 मुख्य वार्डर (पुरुष), 6 पद मुख्य वार्डर (महिला), पुरुष वार्डर के 75, महिला वार्डर के 10 और 3 पद औषधि वितरक (डिस्पेंसर) के शामिल हैं।

विज्ञापन
hp cabinet decisions govt will fill up 2450 posts of teacher and other categories

नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारियों के 10 पद तथा नगर पंचायतों के सात पद भरेंगे। चंबा मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के 15 रिक्त पद, आईपीएच विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 6 पद सृजित कर अनुबंध आधार पर भरने को मंजूरी दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed