फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Arrived in a small shop and said, Rishi Kapoor, cut my hair

EXCLUSIVE : जब हिमाचल में छोटी सी दुकान में बाल कटवाने पहुंच गए थे ऋषि कपूर

Thu, 30 Apr 2020 07:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रक्कड़ (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, रक्कड़ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Apr 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Arrived in a small shop and said, Rishi Kapoor, cut my hair
परागपुर-गरली में ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला

सादगी और इंसानियत की मिसाल ऋषि कपूर उर्फ चिंटू का हिमाचल से भी गहरा नाता रहा था। उन्होंने यहां दो दर्जन से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग की। चिंटूजी फिल्म की शूटिंग के लिए वे 30 दिन धरोहर गांव परागपुर-गरली में रहे। वे रोजाना कुर्ता पायजामा पहन सुबह की सैर में निकल जाया करते थे। कई दिनों तक तो लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए थे।

विज्ञापन


एक दिन वे दो कुर्सियों की जगह वाली छोटी सी दुकान में पहुंचे गए। एक कुर्सी पर बैठे और बार्बर से बोले, मैं ऋषि कपूर, चलो काटो मेरे बाल। वे अकेले ही दुकान में पहुंचे थे। थोड़ी देर तक दुकानदार हक्का-बक्का रह गया। बाल कटवाने के बाद ऋषि कपूर ने पैसे पूछे तो 15 रुपये बताने पर दंग रह गए। जो नोट जेब से निकला उसे देकर चले गए। यह वाक्या वर्ष 2006 का है। 
विज्ञापन


तत्कालीन पंचायत प्रधान रूपेंद्र कुमार डैनी ने बताया कि शूटिंग के दौरान वे अक्सर उनके साथ रहते थे। उनका स्वभाव सादा और मस्ती भरा रहता था। वे साथ बैठकर खाना खाते थे। कभी किसी को यह एहसास नहीं होने देते थे कि वे इतने बड़े अभिनेता हैं। जब दिल किया किसी की भी थाली से खाना उठाकर खा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Himachal: Arrived in a small shop and said, Rishi Kapoor, cut my hair

शूटिंग पर जाते समय जहां अच्छी वादियां दिखे गाड़ी रुकवा फोटो खिंचवाना शुरू कर देते थे। कई बार खुद गाड़ी ड्राइव कर चले जाते थे। शूटिंग पूरी होने पर जाते समय हर किसी से मिले और कहा कि हिमाचल के लोग बहुत अच्छे स्वभाव के हैं, हमेशा याद रहेंगे।

फिल्म खत्म होने के अंत में परागपुर गांव और यहां के सहयोगी के नाम लिखकर स्पेशल थैंक्स किया था। ऋषि कपूर के जाने से धरोहर गांव के लोग ही नहीं पूरा प्रदेश गमगीन है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed