Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ से लदीं हिमाचल की चोटियां, शिमला में सीजन का पहला हिमपात

Wed, 12 Dec 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली/धर्मशाला Updated Wed, 12 Dec 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
heavy snowfall recorded in high areas of himachal and seasons first snowfall in shimla

हिल्स क्वीन शिमला समेत पर्यटन नगरी डलहौजी और चायल में बुधवार सुबह सीजन की पहली बर्फबारी हुई। मौसम के बदले मिजाज से हिमाचल की चोटियों पर बर्फ की मोटी परत बिछ गई है।

Trending Videos
heavy snowfall recorded in high areas of himachal and seasons first snowfall in shimla

रोहतांग में तीन फीट तक बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। लाहौल, पांगी, किन्नौर, जलोड़ी जोत समेत कई इलाके बर्फबारी के चलते अन्य क्षेत्रों से कट गए हैं। हिमाचल में पांच हाईवे समेत 100 सड़कें बंद हैं। बारिश से फसलों को संजीवनी मिल गई है। सेब बगीचों के लिए भी बर्फ अच्छी मानी जा रही है। 

heavy snowfall recorded in high areas of himachal and seasons first snowfall in shimla

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश होने से प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। प्रदेश के पांच क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। सरकार ने आधे हिमाचल में अलर्ट जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy snowfall recorded in high areas of himachal and seasons first snowfall in shimla

लोक निर्माण विभाग और शिमला नगर निगम के कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बर्फबारी से निपटने के लिए विभिन्न विभागों ने 25 हजार से ज्यादा फील्ड स्टाफ को तैनात कर दिया है। दिसंबर में बर्फबारी होने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। सैलानियों ने पर्यटन स्थलों का रुख करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
heavy snowfall recorded in high areas of himachal and seasons first snowfall in shimla
राजधानी शिमला के विश्व प्रसिद्ध रिज मैदान, माल रोड, जाखू, कुफरी, नारकंडा, फागू, चायल, डलहौजी और कांगड़ा के मुल्थान में बुधवार सुबह सीजन की पहली बर्फबारी हुई। सुबह करीब सात बजे से दोपहर एक बजे तक शिमला में रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed