फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में मूसलाधार बारिश ने मचाया कहर, देखिए तबाही की 12 तस्वीरें

Fri, 22 Feb 2019 12:16 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: sapna singla Updated Fri, 22 Feb 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall recorded in himachal and flood kullu

हिमाचल में जारी भारी बारिश-बर्फबारी ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। कुल्लू, लाहौल, किन्नौर, शिमला, मंडी और चंबा में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश के चलते वीरवार को प्रदेश भर में 540 सड़कें बाधित रहीं।



heavy rainfall recorded in himachal and flood kullu

कुल्लू के भुंतर और कई इलाकों में आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। कुल्लू समेत कई इलाकों में शाम को भारी ओलावृष्टि से सड़कें सफेद हो गईं। कुल्लू-मनाली एनएच समेत जिले की 100 के करीब सड़कों पर आवाजाही थमी रही।

heavy rainfall recorded in himachal and flood kullu

सैंज के पागलनाला में आई बाढ़ में एक जीप बह गई। मलबे में एक बाइक दब गई है। एक घर क्षतिग्रस्त होने से महिला घायल हो गई है। भुंतर के भलाण में एक व्यक्ति की कोयले की गैस लगने से मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rainfall recorded in himachal and flood kullu

उसने कमरे में अंगीठी जलाई हुई थी। सात रिहायशी घरों और गोशालाओं को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 23 फरवरी को मौसम साफ रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
heavy rainfall recorded in himachal and flood kullu

प्रदेश में मूसलाधार बारिश सेे नदी-नाले उफान पर हैं। भुंतर में बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। कुल्लू-मनाली के साथ कुल्लू-भुंतर, औट-बंजार, औट-लारजी-सैंज, भुंतर-मणिकर्ण, कुल्लू-लगघाटी, कुल्लू-बिजली महादेव में भूस्खलन और चट्टानें गिरने से यातायात बंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed