फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पुलिसकर्मी ने पेश की मानवता की मिसाल, घर तक पहुंचाया बुजुर्ग महिला का बोझा

Wed, 08 Apr 2020 09:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Apr 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
head constable set example of humanity, carried the burden of elderly woman to home
- फोटो : अमर उजाला

 कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हिमाचल में कर्फ्यू और लॉकडाउन लागू है। ऐसे में कर्फ्यू में ढील के दौरान ही अपनी जरूरत का सामान लेने के लिए घरों से बाहर निकल सकते हैं। इस ढील के दौरान लोग मवेशियों के लिए चारे का इंतजाम भी करते हैं। लेकिन हिमाचल के सोलन जिले में सिर पर मवेशियों के लिए चारा ले जा रही एक बुजुर्ग महिला का मददगार बना पुलिस कर्मी चर्चा में है।

head constable set example of humanity, carried the burden of elderly woman to home
बुजुर्ग महिला का बोझा उठाता पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कर्मी ने चायल क्षेत्र से बुजुर्ग महिला को हरे चारे के बोझ से लड़खड़ाते देखा और मदद के लिए पहुंच गया। हेड कांस्टेबल जसबीर ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए वर्दी में ही बुजुर्ग महिला का बोझा उठा लिया और उसे घर तक छोड़ आया।

head constable set example of humanity, carried the burden of elderly woman to home
- फोटो : अमर उजाला

हेड कांस्टेबल जसबीर के इस प्रयास की तारीफ अब उनके विभाग में भी हो रही है। कर्फ्यू व लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाती पुलिस कर्मियों की तस्वीरों के बीच मानवता का संदेश देती इन तस्वीरों की सभी खुल कर सराहना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
head constable set example of humanity, carried the burden of elderly woman to home
- फोटो : अमर उजाला

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि पुलिस कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद भी कर रही है। 

विज्ञापन
head constable set example of humanity, carried the burden of elderly woman to home
- फोटो : अमर उजाला

चायल में हेड कांस्टेबल ने मानवता का परिचय दिया है। उन्होंने बताया कि ऑन ड्यूटी हेड कांस्टेबल ने महिला की मदद की है यह पुलिस का मानवीय चेहरा है जो सबको देखना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed