फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: अप्रैल में भी नहीं थम रही बर्फबारी, किसानों-बागवानों को सताने लगी चिंता

Wed, 08 Apr 2020 11:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 08 Apr 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
fresh snowfall in rohtang lahaul spiti and rain in shimla and kullu
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बिगड़ गया है। शिमला में हल्की बारिश हुई है। रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला में ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात हुआ है।

fresh snowfall in rohtang lahaul spiti and rain in shimla and kullu
- फोटो : अमर उजाला

जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी है। बुधवार सुबह से मौसम खराब बना हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भी ठंड का कहर जारी है। वहीं ओलावृष्टि व अंधड़ से सेब की फ्लावरिंग पर संकट छा गया है। 

fresh snowfall in rohtang lahaul spiti and rain in shimla and kullu
- फोटो : अमर उजाला

जबकि इससे पहले मार्च माह में भी लगातार पहाड़ों में बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि होने से प्लम की करीब 60 से 70 फीसदी फसल को नुकसान हुआ है। इन दिनों सेब के बगीचों में फ्लावरिंग का दौर शुरू हो गया है। जिला कुल्लू में 95 प्रतिशत लोग बागवानी से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
fresh snowfall in rohtang lahaul spiti and rain in shimla and kullu
- फोटो : अमर उजाला

मगर मौसम की बेरुखी ने हजारों बागवानों की चिंता को बढ़ा दिया है। वहीं रोहतांग व इसके आसपास बर्फबारी होने से बीआरओ का रोहतांग बहाली का कार्य फिर से रूक गया है और अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह तक दर्रा के बहाल होने को झटका लगा है।

विज्ञापन
fresh snowfall in rohtang lahaul spiti and rain in shimla and kullu
- फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को भी मौसम खराब रहेगा। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 10 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed