धुंध के आगोश में पहाड़ों की रानी शिमला, दिन में हुई रात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का मिजाज बदलते ही पहाड़ों की रानी शिमला में धुंध छा गई। गुरुवार सुबह से शिमला में मौसम खराब बना रहा। दोपहर बाद पूरा शहर अचानक धुंध के आगोश में डूब गया।
इससे दिन में भी अंधेरा छा गया। दृश्यता बहुत कम हो गई है। धुंध से वाहन चालकों को भी दिक्कत पेश आ रही है। कई वाहनों की हेडलाइट जलती देखी गई।
मौसम विभाग ने बताया ये कारण
मौसम विभाग पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में आए बदलाव को इसका कारण बता रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से लो क्लॉउड की वजह से ऐसा हुआ है।
शुक्रवार को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने, जबकि मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार बताए हैं। 16 से 18 तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 19 और 20 को फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।