{"_id":"41e6e1683d68004da862555cf80e8d0b","slug":"governor-dev-vrat-meeting-with-himachal-senior-officers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल के तीखे बोल, काम करना भी जानता हूं, करवाना भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल के तीखे बोल, काम करना भी जानता हूं, करवाना भी
Tue, 03 Nov 2015 10:39 PM IST
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल के तीखे बोल, काम करना भी जानता हूं, करवाना भी
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हिमाचल के अफसरों की जमकर क्लास ली। वह राजभवन में दवा नियंत्रक और बागवानी निदेशक पर तल्ख हुए। वे नशीली दवाओं के धंधे को रोकने और कीटनाशकों के अवैज्ञानिक इस्तेमाल पर दोनों अधिकारियों के जवाब से असंतुष्ट थे। कहा कि मैं काम करना भी जानता हूं और करवाना भी।
राज्यपाल के तीखे बोल, काम करना भी जानता हूं, करवाना भी
2 of 10
राज्यपाल ने कहा कि किंतु,
परंतु, लेकिन से समाधान नहीं निकलता। युवाओं में नशीली दवाओं की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने पर ड्रग कंट्रोलर के
जवाब से असंतोष जताया और कहा कि आपका मामला कुछ ढीला चल रहा है। पिछले कुछ
दिन में कितने लोग पकड़े हैं? इस पर दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह बोले -
नूरपुर के पास पकड़े हैं।
राज्यपाल के तीखे बोल, काम करना भी जानता हूं, करवाना भी
3 of 10
राज्यपाल बोले - श्रीमान जी! गंभीरता से कहें। सचेत होने की आवश्यकता है। मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करूंगा कि कर्मचारी बढ़ाएं। मुझे आप हर महीने रिपोर्ट दें। केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड की संस्तुति के बगैर सेब पर अंधाधुंध कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं रोक पाने पर किए सवाल पर बागवानी निदेशक डा. डीपी भंगालिया अपनी सीट पर खड़े हुए तो राज्यपाल ने उन्हें कहा कि ये अनर्गल बात है। जब जैविक खेती का मॉडल
लोगों को दे दिया जाएगा तो वे घरेलू गायों को भी अपनाएंगे और वे बीजामृत
या जीवामृत जैसी विधियों से खेतों में अन्न भी उगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल के तीखे बोल, काम करना भी जानता हूं, करवाना भी
4 of 10
राज्यपाल ने बागवानी निदेशक से सवाल किया - आपकी और विश्वविद्यालय की इस विषय पर कितनी बैठकें हो चुकी हैं? निदेशक बोले - हम करते हैं। राज्यपाल ने फिर जोर देकर पूछा - कितनी की हैं? निदेशक ने इस पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो राज्यपाल बोले - कुछ नहीं हुई। मैं काम करना भी जानता हूं और करवाना भी जानता हूं।
विज्ञापन
राज्यपाल के तीखे बोल, काम करना भी जानता हूं, करवाना भी
5 of 10
आचार्य
देवव्रत ने कहा कि जो प्रश्न पूछा गया था ये उसका उत्तर नहीं है। हाल ही
में नौणी विवि में हुए सम्मेलन में निदेशक के केवल एक ही दिन उपस्थित रहने
पर भी राज्यपाल बोले कि जैविक खेती के फार्मूले को वही जानेंगे जो इस
सम्मेलन में चार दिन रहे हैं। कहा कि कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्रों
में तालमेल ही नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।