फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हिमाचल के चंबा कॉलेज में भिड़ीं छात्राएं, जमकर चले लात और घूंसे

Thu, 23 Dec 2021 06:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Dec 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Girls students clash in Himachal's Chamba College, Fiercely Kicked And Punched each other
chamba college clash - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश के चंबा कॉलेज में एसएफआई और एबीवीपी की कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक-दूसरे को बालों से पकड़कर घसीटती रहीं। छात्राओं के बीच हाथापाई की यह घटना गरुवार दोपहर करीब एक बजे हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। कॉलेज में स्थिति नियंत्रण से बाहर हुई तो प्रशासन ने पुलिस चौकी सुल्तानपुर में सूचना दी।



सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों छात्र संगठनों की कार्यकर्ताओं को अपने साथ थाने में ले गई। इसके बाद माफी मांगने के बाद छात्राओं को घर भेज दिया गया। चंबा कॉलेज परिसर में गुरुवार को एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ता किसी बात को लेकर बहस कर रहे थे। इसमें कुछ छात्राएं भी शामिल थीं। देखते ही देखते बहसबाजी मारपीट में बदल गई। दोनों संगठनों की छात्राओं ने एक-दूसरे पर धावा बोल दिया। इससे कॉलेज में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Girls students clash in Himachal's Chamba College, Fiercely Kicked And Punched each other
चंबा कॉलेज में भिड़ीं छात्राएं। - फोटो : संवाद

कॉलेज में तैनात प्राध्यापकों ने बीचबचाव की कोशिश की, लेकिन छात्राएं नहीं मानीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कॉलेज में छात्राओं के बीच मारपीट का यह दूसरा मामला है।


 
Girls students clash in Himachal's Chamba College, Fiercely Kicked And Punched each other
छात्राओं में मारपीट। - फोटो : संवाद

दूसरी ओर, कॉलेज प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि दोबारा ऐसा मामला सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने बताया कि आपस में कार्यकर्ता भिड़े हैं। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। कानून की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Girls students clash in Himachal's Chamba College, Fiercely Kicked And Punched each other
छात्राएं भिड़ीं। - फोटो : अमर उजाला

उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैरागढ़ के पास मैदान में खेल रहे स्कूली बच्चों पर दो लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना में चार स्कूली विद्यार्थियों को चोटें आई हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने स्कूल स्टाफ और बच्चों के बयान दर्ज किए। 

विज्ञापन
Girls students clash in Himachal's Chamba College, Fiercely Kicked And Punched each other
पथराव से स्कूल छात्रा घायल। - फोटो : संवाद

गुरुवार को स्कूल में एनएसएस शिविर का समापन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के समापन के बाद विद्यार्थी स्कूल के साथ लगते मैदान में खेलने गए। इसी दौरान एक व्यक्ति ने बच्चों पर पथराव कर दिया। इससे दो छात्रों को मामूली चोटें आई है। जबकि दो छात्राओं को हाथ में चोटें लगी हैं। गौरतलब है कि स्कूल के पास एक मैदान है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed