फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी

Thu, 14 Mar 2019 01:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Mar 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall recorded in the high hill of himachal pradesh

हिमाचल में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। चैत्र माह शुरू होने पर भी हिमाचल के उच्च पर्वतीय इलाके बर्फ से लकदक हैं।

fresh snowfall recorded in the high hill of himachal pradesh

रोहतांग, डलहौजी, खज्जियार, कुफरी समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को फिर हिमपात हुआ। राजधानी शिमला और कांगड़ा समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में दिन भर बारिश का दौर जारी रहा। 

fresh snowfall recorded in the high hill of himachal pradesh

जिला मंडी की ऊंची चोटियों शिकारी देवी, कमरूनाग, शैटाधार, सिरमौर के चूड़धार, चंबा के डलहौजी और खज्जियार, भरमौर, पांगी में बर्फबारी हुई। भरमौर-पठानकोट एनएच राख, धरवाला, मैहला, रजेरा के पास भूस्खलन से कई घंटे बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
fresh snowfall recorded in the high hill of himachal pradesh

मौसम के बदले मिजाज से सूबे में शीतलहर तेज हो गई है। गुरुवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री कम हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार बताए हैं। 
 

विज्ञापन
fresh snowfall recorded in the high hill of himachal pradesh

16 से 18 तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 19 और 20 को दोबारा बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed