फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पहाड़ों पर बर्फबारी से हाड़ कंपा देने वाली ठंड, माइनस 10 डिग्री नीचे लुढ़का पारा

Thu, 06 Dec 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली/केलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली/केलांग Updated Thu, 06 Dec 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall recorded in himachal temperature in minus 10 degree celsius

रोहतांग और लाहौल घाटी में हल्की बर्फबारी के साथ पर्यटन नगरी मनाली में भी वीरवार को बर्फ के फाहे गिरे। रोहतांग दर्रा समेत जनजातीय इलाके लाहौल में तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे तक लुढ़क गया है। प्रशासन ने वीरवार को रोहतांग दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा। तापमान में गिरावट से कुल्लू के ब्यास कुंड, दशहर और भृगु झील जम गई हैं।

fresh snowfall recorded in himachal temperature in minus 10 degree celsius

लाहौल-स्पीति की भी झीलें जम चुकी हैं। जिला किन्नौर की ऊंची चोटियों सहित जिला कांगड़ा में धौलाधार पर्वत, पर्यटन स्थल त्रियुंड और मैक्लोडगंज की ऊपरी पहाड़ियों में भी हल्की बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्र और शनिवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 9 से 12 दिसंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

fresh snowfall recorded in himachal temperature in minus 10 degree celsius

प्रदेश इस समय शीतलहर की चपेट में है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।
वीरवार सुबह जल्दी निकले कुछ वाहनों ने रोहतांग दर्रा को आर-पार किया, लेकिन प्रशासन के आदेश के बाद सिस्सू स्थित पुलिस चेक पोस्ट और एनजीटी के गुलाबा बैरियर में वाहनों को रोका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
fresh snowfall recorded in himachal temperature in minus 10 degree celsius

इससे घाटी के कई लोग कुल्लू-मनाली में फंस गए हैं। वीरवार को रोहतांग में 15 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। कोकसर में 7, सिस्सू में 5, दारचा में 8, गोंधला, खंगसर और तांदी में 4 सेंटीमीटर बर्फ हुई है। बिजली की आंखमिचौनी के साथ-साथ बीते दो दिन से घाटी में इंटरनेट ठप है। मनाली में बर्फ के फाहे देखकर पर्यटक चहक उठे।

विज्ञापन
fresh snowfall recorded in himachal temperature in minus 10 degree celsius

बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.9, कल्पा में माइनस 0.6, मनाली में 0.8, कुफरी में 1.2, सुंदरनगर में 2.1, डलहौजी-सोलन और भुंतर में 3.4, शिमला में 3.8, चंबा में 4.1, मंडी में 4.2, ऊना में 5.0, बिलासपुर में 5.6, हमीरपुर में 5.9 और धर्मशाला में 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। शिमला में हल्की धूप खिलने के साथ-साथ बादल भी छाए रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed