फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहतांग समेत मनाली की चोटियों पर ताजा हिमपात, देखिए शानदार तस्वीरें

Mon, 25 Mar 2019 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Mar 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
Fresh snowfall in Rohtang Manali Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों खासकर रोहतांग समेत मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 26 से 28 मार्च तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। केलांग में न्यूनतम तापमान सबसे कम माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि ऊना में सबसे ज्यादा 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तस्वीर हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की पट्टन घाटी की है।

Fresh snowfall in Rohtang Manali Himachal Pradesh

एक बार फिर रोहतांग और मनाली की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ है। कुल्लू जिले के निचले इलाकों में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और शीतलहर चलती रही। रोहतांग पास के अलावा मढ़ी, गुलाबा, धुंधी, कुंजुम दर्रा, बारालाचा, कोकसर में भी रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी रहा। तस्वीर हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की पट्टन घाटी की है।

Fresh snowfall in Rohtang Manali Himachal Pradesh

जिला चंबा में पूरा दिन धूप खिली रही। इसके चलते लोगों ने ठंड से थोड़ी राहत की सांस ली है। लगातार तीन दिन से धूप निकलने के कारण अब लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शिमला का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। तस्वीर में सोलंगनाला में स्नो स्कूटर पर राइड का लुत्फ लेते टूरिस्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fresh snowfall in Rohtang Manali Himachal Pradesh

सुंदरनगर 9.2, भुंतर 8.0, कल्पा 1.2, धर्मशाला 9.8, ऊना 11.0, नाहन 10.5, पालमपुर 9.0, सोलन 9.0, मनाली 4.8, कांगड़ा 10.8, मंडी 12.0, बिलासपुर 10.2, हमीरपुर 10.6, चंबा 9.0 डलहौजी 6.2 और कुफरी में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तस्वीर में सोलंगनाला में बर्फ के बीच मस्ती करते टूरिस्ट।

विज्ञापन
Fresh snowfall in Rohtang Manali Himachal Pradesh

अधिकतम तापमान शिमला 17.6 सुंदरनगर 22.0, कल्पा 13.2,  धर्मशाला 20.2, नाहन 24.2, केलंग 8.1, सोलन 24.5, कांगड़ा 24.3, बिलासपुर 25.1, हमीरपुर 25.2, चंबा 22.5 और डलहौजी 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। तस्वीर में मनाली के पास पलचान में टूरिस्ट वाहनों का लगा लंबा जाम।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed