फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डंडे-रॉड लेकर भिड़े एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ता, किसी का सिर फूटा तो किसे के दांत टूटे

Mon, 25 Mar 2019 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Mar 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
Fight in HPU Shimla Between SFI workers and ABVP workers

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं में मैदान में संघ की शाखा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में करीब 30 लोग घायल हो गए। मारपीट में एक दर्जन से अधिक छात्र लहूलुहान हो गए। बीस घायलों को आईजीएमसी लाया गया है। विवाद के बाद उग्र कार्यकर्ता छात्रावासों में घुस गए और एक-दूसरे को डंडों और रॉड से पीट डाला।

Fight in HPU Shimla Between SFI workers and ABVP workers

अन्य छात्र दिनभर दहशत में रहे। एचपीयू और दोनों छात्र संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने हॉस्टलों की तलाशी ली तो बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए। घटना के बाद एचपीयू परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Fight in HPU Shimla Between SFI workers and ABVP workers

पुलिस के अनुसार समरहिल के साथ लगते पोटरहिल मैदान पर एसएफआई कार्यकर्ता क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान एबीवीपी और आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ता यहां पहुंचे। इनका कहना था कि उन्हें मैदान में आरएसएस की शाखा लगानी है। एसएफआई कार्यकर्ता मैदान छोड़ने को तैयार नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fight in HPU Shimla Between SFI workers and ABVP workers

इसी बात पर दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों संगठनों के कार्यकर्ता डंडे, रॉड, क्रिकेट बैट और विकेट लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस खूनी संघर्ष में किसी का सिर फूटा तो किसे के दांत टूट गए।

विज्ञापन
Fight in HPU Shimla Between SFI workers and ABVP workers

मैदान के बाद कई कार्यकर्ता डंडे और रॉड लेकर टैगोर और श्रीखंड हॉस्टल में घुस गए। यहां कमरों में ठहरे कई छात्रों को पीट दिया। हॉस्टलों में तोड़फोड़ भी की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed