फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ से सराबोर हुईं हिमाचल की वादियां, उमड़ा सैलानियों का हुजूम, देखें तस्वीरें

Fri, 15 Mar 2019 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Mar 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall in manali lahaul spiti in himachal pradesh

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को बर्फबारी का दौर जारी रहा। इससे हिमाचल की वादियां बर्फ से सराबोर हो गईं हैं। रिकॉर्ड बर्फबारी से लकदक मनाली के पर्यटन स्थलों में सैलानियों का हुजूम उमड़ गया है। 

fresh snowfall in manali lahaul spiti in himachal pradesh

सोलंगनाला में धूप खिलने के बाद बर्फ के बीच पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। मनाली के नेहरू कुंड से सोलंगनाला तक एक से लेकर चार फीट तक बर्फ जमी हुई है, जो सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

fresh snowfall in manali lahaul spiti in himachal pradesh

पर्यटन स्थल सोलंगनाला की ढलानों सहित फातरू और अंजनी महादेव भी बर्फ की सफेद चादर से लिपटे हैं। हालांकि अधिकतर पर्यटक पलचान के कलिंग में ही बर्फ का आनंद उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
fresh snowfall in manali lahaul spiti in himachal pradesh

लेकिन कुछ पर्यटक फॉर वाई फॉर जिप्सी से सोलंगनाला तक भी पहुंच रहे हैं। फोटोग्राफर यूनियन के अध्यक्ष दुर्गा और स्नो स्कूटर यूनियन के अध्यक्ष भूमि चंद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
fresh snowfall in manali lahaul spiti in himachal pradesh

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दो दिनों में हुई बर्फबारी के बाद धूप खिली और सैलानियों ने बर्फ का खूब आनंद उठाया। कहा कि सोलंगनाला पहुंचकर वह कई साहसिक खेलों से रूबरू हो रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed