फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सिलिंडर लीक होने से भड़की आग, गर्भवती महिला सहित चार झुलसे

Wed, 16 May 2018 08:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 16 May 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
four Scorched by Fire erupted from the cylinder after leakage at shimla
 एलपीजी सिलिंडर बदलते समय गैस लीक होने से चार लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए आईजीएमसी ले जाया गया। इस घटना में प्यारे लाल (60), ललिता (50), मोनिका (30) और आर्विक  (8) घायल हुए हैं।
four Scorched by Fire erupted from the cylinder after leakage at shimla
मामला संजौली के समिट्री में कब्रिस्तान के पास कर्म निवास का है। भट्ठाकुफर वार्ड के पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि रात को सिलिंडर बदलने के समय यह घटना हुई। सिलिंडर एकाएक लीक हो गया और पूरे कमरे में आग फैल गई। 
four Scorched by Fire erupted from the cylinder after leakage at shimla
आग से कमरे में रखे सारे कपड़े जल गए और दरवाजे और खिड़कियां भी टूट गईं। गनीमत यह रही कि सिलिंडरर में धमाका नहीं हुआ। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग कर्म निवास पहुंचे और घायलों को घर से बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
four Scorched by Fire erupted from the cylinder after leakage at shimla
सबसे पहले इलाके की लाइट कटवाई गई ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। स्थानीय युवाओं ने जलते सिलिंडर पर गीला कंबल डाल कर आग बुझाई और सिलिंडर को कमरे से बाहर निकाल कर खुले स्थान तक पहुंचाया।
विज्ञापन
four Scorched by Fire erupted from the cylinder after leakage at shimla
जिस घर में यह आग लगी उसके ठीक ऊपर एचटी लाइन गुजर रही है। अगर सिलिंडर में धमाका हो जाता तो जानी नुकसान भी हो सकता था। आग की खबर मिलते ही मालरोड स्थित अग्निशमन केंद्र से फायर टेंडर घटनास्थल की ओर रवाना किए गए, हालांकि अग्निशमन वाहन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed