फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मां के दर्शन करने आए थे, पांचों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, गंवा बैठे जान

Tue, 16 Aug 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Updated Tue, 16 Aug 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
Five boys drowned in Naked Khadd in kangra himachal pradesh.
नकेड़ खड्ड

पांच युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। सभी पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले हैं। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। देहरा उपमंडल के तहत देहरा-ज्वालाजी मार्ग पर स्थित नकेड़ खड्ड में नहाते हुए पांच युवकों की डूबने से मौत हो गई है जबकि एक 14 साल के किशोर अर्शदीप को प्रवासी मछुआरे ने बचा लिया।

Five boys drowned in Naked Khadd in kangra himachal pradesh.
नकेड़ खड्ड

हादसा करीब दोपहर एक बजे हुआ है। कोई भी युवक तैरना नहीं जानता था। मृतक युवकों की पहचान जसविंद्र सिंह (18) पुत्र सुरजीत सिंह, धीरज सैणी (19) पुत्र बलवीर सिंह, मक्खन सिंह (31) पुत्र तेजा सिंह, जगदीप सिंह (20) पुत्र गुरदीप सिंह, दीपक सैणी (20) पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव रिहानां कलां तहसील एवं जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।

Five boys drowned in Naked Khadd in kangra himachal pradesh.
नकेड़ खड्ड

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। मौत के मुंह से बचकर आए अर्शदीप ने बताया कि रिहानां कलां गांव से एक दर्जन युवक चिंतपुरनी और ज्वालाजी माता के दर्शनों के लिए ट्रैक्टर ट्राली में निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five boys drowned in Naked Khadd in kangra himachal pradesh.
नकेड़ खड्ड

शनिवार को चिंतपुरनी मां के दर्शन किए थे। इसके बाद रविवार सुबह ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेका। ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेकने के बाद वह वापस जा रहे थे। इस दौरान नकेड़ खड्ड (धवाला गांव के निकट) में नहाने के लिए सभी रूक गए।

विज्ञापन
Five boys drowned in Naked Khadd in kangra himachal pradesh.
नकेड़ खड्ड - फोटो : अमर उजाला

करीब छह-सात युवक नकेड़ खड्ड में नहाने के लिए उतर गए। इसमें एक युवक नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया। उसको बचाने के चक्कर में पांच युवक भी एक-एक करके गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पुलिस के अनुसार एक 14 साल के लड़के अर्शदीप को प्रवासी मजदूर ने बचा लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed