फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal: शिमला की गलियों में दूध-अखबार बेचा, PCO भी चलाया, जानें ट्रक ड्राइवर के बेटे के CM बनने तक का सफर

Sun, 11 Dec 2022 12:15 PM IST
Krishan Singh अशोक चौहान, शिमला
अशोक चौहान, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 11 Dec 2022 12:15 PM IST
सार

Himachal New CM Sukhvinder Sukhu Political Career: सुक्खू के साथी रहे पार्षदों ने बताया कि सुखविंद्र सिंह ने आम आदमी का जीवन जीया है। ऐसे में उन्हें पता है कि आम जनता की क्या परेशानियां रहती हैं। उन्होंने बताया कि सुक्खू काफी संघर्षशील और मेहनती हैं। प्रदेश को उनके सीएम बनने से फायदा होगा।
 

विज्ञापन
Himachal Pradesh New CM Sukhvinder Singh Sukhu Biography, History and Political Career All You Need to Know
सुखविंदर सुक्खू अपने परिवार के साथ। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कॉलेज के दिनों में सुबह छोटा शिमला बाजार में दूध और अखबार बेचते थे। इसके बाद कॉलेज जाते थे। उनका परिवार पहले कसुम्पटी में रहता था, बाद में छोटा शिमला शिफ्ट हो गया। सुक्खू के साथी रहे पार्षदों ने बताया कि सुखविंद्र सिंह ने आम आदमी का जीवन जीया है। ऐसे में उन्हें पता है कि आम जनता की क्या परेशानियां रहती हैं। उन्होंने बताया कि सुक्खू काफी संघर्षशील और मेहनती हैं। प्रदेश को उनके सीएम बनने से फायदा होगा।



उधर, हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का असली राजनीतिक सफर शिमला नगर निगम से शुरू हुआ था। छात्र राजनीति के बाद सुक्खू ने साल 1992 में नगर निगम शिमला में पार्षद पद पर अपना पहला चुनाव लड़ा था। यह चुनाव छोटा शिमला वार्ड से लड़ा गया। अपने पहले ही चुनाव में सुक्खू ने जीत हासिल की और नगर निगम सदन का हिस्सा बने। उस समय नगर निगम में कांग्रेस की सरकार बनी थी। सदन में भी सुक्खू काफी सक्रिय रहते थे और अपने वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते थे। साथी पार्षदों के साथ उनका अच्छा मेल मिलाप रहता था।


Himachal Pradesh New CM Sukhvinder Singh Sukhu Biography, History and Political Career All You Need to Know
जैनी प्रेम - फोटो : अमर उजाला

साल 1997 में दूसरी बार छोटा शिमला वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ा और फिर बड़े अंतर से जीत हासिल की। इस दौरान फिर से कांग्रेस ने ही नगर निगम में सत्ता हासिल की। तत्कालीन महापौर जैनी प्रेम ने बताया कि सदन में सुखविंद्र सिंह सुक्खू काफी सक्रिय रहते थे। 

Himachal Pradesh New CM Sukhvinder Singh Sukhu Biography, History and Political Career All You Need to Know
सुक्खू

हमेशा जनता से जुड़े कामों को करवाने में आगे रहते थे। जैनी प्रेम ने बताया कि बाद में जब सुक्खू विधायक बने तो उस समय भी उनसे अच्छी बातचीत रही। जब भी मिलते थे तो हमेशा सम्मान देते थे। जब सुक्खू 1992 में पहली पार्षद बने थे तो जैनी प्रेम नगर निगम उपमहापौर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Pradesh New CM Sukhvinder Singh Sukhu Biography, History and Political Career All You Need to Know
सुखविंदर सुक्खू का घर। - फोटो : अमर उजाला

सुक्खू के बाद छोटा शिमला में रहा कांग्रेस का कब्जा
छोटा शिमला वार्ड में सुक्खू के बाद भी कांग्रेस का दबदबा रहा। साल 2017 तक इस वार्ड पर कांग्रेस का कब्जा रहा। साल 2007 और 2012 में वार्ड से पार्षद रहे कांग्रेस के सुरेंद्र चौहान ने बताया कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू उनसे एक क्लास सीनियर थे। साल 2017 में वार्ड से पार्षद चुनी गईं भाजपा की विदुशी शर्मा ने बताया कि सुक्खू स्ट्राबरी हिल्स हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के ब्लॉक डी-2 में फ्लैट नंबर डी-8 में रहते हैं।

विज्ञापन
Himachal Pradesh New CM Sukhvinder Singh Sukhu Biography, History and Political Career All You Need to Know
सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार सुबह सुक्खू और उनकी पत्नी फ्लैट पर आए थे। लोगों ने उन्हें बधाई भी दी। इसके बाद वह चले गए। अब दो दिन बाद वह शिमला आएंगे। तब लोग मिलकर उन्हें बधाई देने जाएंगे। विदुशी शर्मा ने बताया कि वह खुद हमीरपुर से हैं और जल्द ही नए सीएम को बधाई देने जाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed