फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: पहली बार मुस्लिम समुदाय ने घरों में अदा की ईद की नमाज, देखें तस्वीरें

Mon, 25 May 2020 06:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 May 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Eid al-Fitr: Muslim community offered Eid prayers in homes for the first time Eid al Fitr, Eid Mubarak
ईद-उल-फितर का पर्व घरों में मनाया - फोटो : अमर उजाला

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच हिमाचल में पहली बार ईद-उल-फितर का पर्व मुस्लिम समुदाय ने अपने घरों में मनाया। समुदाय के लोगों ने घर में ही रहकर ईद की नमाज अदा की। देश की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। फोन के माध्यम से ही एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। अंजुमन इस्लामिया की ओर से कोविड-19 के चलते घरों में ही ईद की नमाज अदा  करने का आग्रह किया गया था। इसका समुदाय के सभी लोगों ने पालन किया। यह पहला अवसर है कि ईद की नमाज लोगों ने घरों में पढ़ी।

Eid al-Fitr: Muslim community offered Eid prayers in homes for the first time Eid al Fitr, Eid Mubarak
घरों में ईद की नमाज अदा करते - फोटो : अमर उजाला

ईद-उल-फितर का पर्व जिला चंबा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में रहकर मनाया। लोगों ने नये कपड़े पहने और घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए। ईद की नमाज लोगों ने घरों में ही अदा की और कोविड़-19 संकट से देश के लोगों को बचाने और अमन-चैन की कामना की।  

Eid al-Fitr: Muslim community offered Eid prayers in homes for the first time Eid al Fitr, Eid Mubarak
ईद की बधाई देते लोग - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बिलासपुर में भी ईद-उल-फितर का का पर्व सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान पर्व की चमक-धमक पर कोरोना महामारी का असर साफ दिखा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू कर्फ्यू व लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह से पालन किया। घरों में रहकर परिजनों के साथ ईद की विशेष नजाम अदा की। इस मौके पर मुस्लिम लोगों ने दुनियाभर में कहर बरपा रही कोरोना के खात्मे के साथ ही समाज में अमन चै व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाजी मस्जिदों की तरफ नहीं गए और अपने घरों में ही वाजिव नमाज अदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid al-Fitr: Muslim community offered Eid prayers in homes for the first time Eid al Fitr, Eid Mubarak
बिलासपुर में बंद पड़ी मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

मुस्लिम लोगों ने घरों पर ही मीठी सेवइयां और जर्दा बिरयानी, कोरमा, शामी कवाब, ईस्टू आदि लजीज व्यंजनों को तैयार कर लुत्फ उठाया और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। नमाजी नए परिधानों में सजे-धजे दिखे। समुदाय के युवा और बच्चों में खासा उत्साह देख गया। मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी बिलासपुर के प्रधान नसीम मुहम्मद ने बताया कि जानकार व्यक्ति ने 4-5 लोगों की छोटी जमात की शक्ल में 6 तकबीरों व 2 खुतवा सहित घरों में नमाज अदा कराई गई है। परिवार के मुखिया ने फितराना राशि भी जरूरतमंदों को आज दी है ताकि वह भी ईद की खुशी में शामिल हो सके। 

विज्ञापन
Eid al-Fitr: Muslim community offered Eid prayers in homes for the first time Eid al Fitr, Eid Mubarak
एक-दूसरे को ईद की बधाई देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

नमाजियों ने सभी की तरक्की व खुशहाली की दुआएं की हैं। भाईचारा मेल मिलाप में अधिक वृद्धि व दृढ़ता के लिए भी अल्लाह ताला से दुआएं की गई हैं। कोरोना संक्रमण की देश व विश्व से शीघ्र समाप्ति की विशेष दुआएं जिला भर में की गईं। इस मौके पर ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे एससी वेलफेयर बोर्ड हिमाचल प्रदेश के सदस्य व नगर सुधार समिति के प्रधान दिनेश कुमार और प्रेस सचिव तनुज सोनी ने समुदाय के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कोरोना वायरस से बचे रहने के लिए मास्क भी दिए। जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के प्रधान नसीम मुहम्मद, गुलाम मुहईयूद्दीन ने लॉकडाऊन के नियमों का पूरा पालन करते हुए ईद मनाने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों का आभार जताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed