फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवता का फैसला: सबसे पुराने लोकतंत्र वाले गांव में शराब पीने और बेचने पर पाबंदी, उल्लंघन पर 10 हजार जुर्माना

Wed, 15 Dec 2021 07:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Dec 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
devta decision: Prohibition on selling and drinking alcohol in Malana, the oldest democracy of world, 10 thousand fine for violation
मलाणा गांव के बाहर लगा चेतावनी बोर्ड। - फोटो : संवाद

दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र वाले हिमाचल प्रदेश कुल्लू के मलाणा गांव में  अधिष्ठाता देवता जमदग्नि ऋषि (जमलू) के आदेश पर शराबबंदी लागू हो गई है। यहां पर अब कोई व्यक्ति शराब नहीं बेच पाएगा। अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसे 10 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। इसका हुक्का पानी भी बंद कर दिया जाएगा। यहां के लोग मछली और मुर्गे का मांस नहीं खा सकेंगे। अंडे पर भी देवता ने प्रतिबंध लगा दिया है। 



देवता के आदेश पर पंचायत ने इस फैसले को तुरंत लागू कर दिया है। पंचायत ने गांव के बाहर एक बोर्ड भी लगा दिया है। इसमें लिखा गया है कि अगर कोई व्यक्ति देवता के स्थान को छूता है तो उसे भी 3500 रुपये जुर्माना चुकाना होगा। 13 वर्षों में मलाणा गांव में दो भीषण अग्निकांड हुए हैं। इसमें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हाल ही में हुए अग्निकांड में लगभग 150 लोग बेघर हुए हैं।

devta decision: Prohibition on selling and drinking alcohol in Malana, the oldest democracy of world, 10 thousand fine for violation
मलाणा गांव - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद देव समाज के लोगों ने अधिष्ठता देव जमलू की शरण में जाकर उनसे इन प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पंचायत प्रधान राजू राम ने कहा कि देव आदेश लागू कर दिए गए हैं।

devta decision: Prohibition on selling and drinking alcohol in Malana, the oldest democracy of world, 10 thousand fine for violation
मलाणा गांव - फोटो : अमर उजाला

मलाणा पंचायत में शराबंदी लागू करने का फैसला देवता ने सुनाया है। जिसे पंचायत, देवता कमेटी और ग्रामीणों ने स्वीकार किया। देवता का आदेश न मानने पर दंड के साथ हुक्का-पानी बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
devta decision: Prohibition on selling and drinking alcohol in Malana, the oldest democracy of world, 10 thousand fine for violation
देवता जमलू का मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

देवता ने देववाणी से कहा; टूट रहे देव नियम 
देवता ने गूर के माध्यम से अपना फैसला सुनाया। देवता ने कहा कि शराब की बढ़ती लत से देव स्थल की पवित्रता भंग हो रही है। पहले नियमों का पालन होता रहा है। वर्तमान में देव नियम टूटने लगे हैं। देवता के नियमों को याद नहीं रखा जा रहा है। 

विज्ञापन
devta decision: Prohibition on selling and drinking alcohol in Malana, the oldest democracy of world, 10 thousand fine for violation
मलाणा गांव - फोटो : अमर उजाला
शराब पीने पर पर पहली बार होगा 1100 जुर्माना
मलाणा में शराब का सेवन करते हुए पकड़े जाने पर पहली बार 1100 रुपये जुर्माना वसूल जाएगा। यदि कोई व्यक्ति मलाणा में शराब, अंडा, मछली की बिक्री करते हुए पकड़ा गया तो उस पर 10 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। जबकि दूसरी बार ऐसा करने पर उसका हुक्का-पानी बंद होगा। गांव का कोई परिवार या शख्स संबंधित व्यक्ति से व्यवहार नहीं करेगा। पंचायत के पूर्व प्रधान भागी राम ने कहा कि सदियों से देवता के आदेश का पालन करते आए हैं। देव आदेश सर्वोपरि हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed