फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामलोक मंदिर के आश्रम से शेरों समेत कई खालें पकड़ी, बाबा गिरफ्तार

Sat, 23 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन) Updated Sat, 23 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
3 lions and a leopard skin recovered from Ramlok ashram kandaghat.
हिमाचल के कंडाघाट क्षेत्र के प्रसिद्ध रामलोक मंदिर के आश्रम में छापामारी कर सीआईडी ने तीन शेरों और एक तेंदुए की खाल बरामद की है। शेरों की खालों पर भगवान की मूर्तियां रखी थीं जबकि तेंदुए की खाल से आश्रम के मुख्य पुजारी ने गद्दी बनाई थी। तेंदुए का सिर और पंजे खाल में ही लगे थे। चारों खालें ताजी बताई जा रही हैं। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कंडाघाट क्षेत्र के प्रसिद्ध रामलोक मंदिर के आश्रम में छापामारी कर सीआईडी ने तीन शेरों और एक तेंदुए की खाल बरामद की है। शेरों की खालों पर भगवान की मूर्तियां रखी थीं जबकि तेंदुए की खाल से आश्रम के मुख्य पुजारी ने गद्दी बनाई थी। तेंदुए का सिर और पंजे खाल में ही लगे थे। चारों खालें ताजी बताई जा रही हैं।

3 lions and a leopard skin recovered from Ramlok ashram kandaghat.
शिमला से दो गाड़ियों में पहुंची सीआईडी की 10 सदस्यीय टीम ने वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे रामलोक मंदिर के आश्रम में छापामारी की। अयोध्या के बाद कंडाघाट के रूढ़ा में छोटी अयोध्या बनाने का हाईटेक प्रचार करने वाले 25 साल के बाबा अमरदेव को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबा के खिलाफ सीआईडी थाना भराड़ी शिमला में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

शिमला से दो गाड़ियों में पहुंची सीआईडी की 10 सदस्यीय टीम ने वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे रामलोक मंदिर के आश्रम में छापामारी की। अयोध्या के बाद कंडाघाट के रूढ़ा में छोटी अयोध्या बनाने का हाईटेक प्रचार करने वाले 25 साल के बाबा अमरदेव को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबा के खिलाफ सीआईडी थाना भराड़ी शिमला में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

3 lions and a leopard skin recovered from Ramlok ashram kandaghat.
सीआईडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र चौहान ने बताया कि बाबा ने पूछताछ में कहा है कि ये खालें उनके अनुयायियों ने दी हैं। वन परिक्षेत्र कंडाघाट के ब्लॉक ऑफिसर राजेंद्र कुमार ने बताया कि खालों को जांच के लिए देहरादून भेजा गया है ताकि शेरों और तेंदुए की उम्र का पता लगाया जा सके। - फोटो : अमर उजाला

सीआईडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र चौहान ने बताया कि बाबा ने पूछताछ में कहा है कि ये खालें उनके अनुयायियों ने दी हैं। वन परिक्षेत्र कंडाघाट के ब्लॉक ऑफिसर राजेंद्र कुमार ने बताया कि खालों को जांच के लिए देहरादून भेजा गया है ताकि शेरों और तेंदुए की उम्र का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
3 lions and a leopard skin recovered from Ramlok ashram kandaghat.
राम लोक मंदिर कालोग बाशा मार्ग पर गांव रूढ़ा में 19 विस्वा जमीन पर बना है। इसे छोटी अयोध्या का नाम दिया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही इस जमीन को सरकार ने पंचायत के नाम किया है। यहां आलीशान मंदिर निर्माणाधीन है। अष्टधातु से बनी राम परिवार की मूर्तियों को यहां स्थापित किया है। यहां हनुमान की 11 मुखी मूर्ति विशेष है। दावा किया जाता है कि ये मूर्तियां विश्व की सबसे ऊंची हैं। मूर्तियों के टॉप तक पहुंचने के लिए 1008 सीढ़ियों के निर्माण का शिलान्यास 15 अप्रैल को स्थानीय मंत्री ने किया है। - फोटो : अमर उजाला

राम लोक मंदिर कालोग बाशा मार्ग पर गांव रूढ़ा में 19 विस्वा जमीन पर बना है। इसे छोटी अयोध्या का नाम दिया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही इस जमीन को सरकार ने पंचायत के नाम किया है। यहां आलीशान मंदिर निर्माणाधीन है। अष्टधातु से बनी राम परिवार की मूर्तियों को यहां स्थापित किया है। यहां हनुमान की 11 मुखी मूर्ति विशेष है। दावा किया जाता है कि ये मूर्तियां विश्व की सबसे ऊंची हैं। मूर्तियों के टॉप तक पहुंचने के लिए 1008 सीढ़ियों के निर्माण का शिलान्यास 15 अप्रैल को स्थानीय मंत्री ने किया है।

विज्ञापन
3 lions and a leopard skin recovered from Ramlok ashram kandaghat.
भाजपा जिला महामंत्री लोकेश्वर शर्मा का कहना है कि एक तरफ साधुपुल में सरकार बाबा रामदेव की जमीन को छीनने में लगी है, दूसरी तरफ ऐसे बाबाओं को संरक्षण दे रही है जो नियमों को ताक पर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत की भूमि में अतिक्रमण किया है, जिसकी शिकायत तहसीलदार कंडाघाट से की गई थी। इस पर एक्शन लेते हुए एसडीएम ने अवैध निर्माण तुड़वाया। बता दें कि सीएम वीरभद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी समेत आला अधिकारी यहां हाजिरी भरते रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा जिला महामंत्री लोकेश्वर शर्मा का कहना है कि एक तरफ साधुपुल में सरकार बाबा रामदेव की जमीन को छीनने में लगी है, दूसरी तरफ ऐसे बाबाओं को संरक्षण दे रही है जो नियमों को ताक पर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत की भूमि में अतिक्रमण किया है, जिसकी शिकायत तहसीलदार कंडाघाट से की गई थी। इस पर एक्शन लेते हुए एसडीएम ने अवैध निर्माण तुड़वाया। बता दें कि सीएम वीरभद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी समेत आला अधिकारी यहां हाजिरी भरते रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed