फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवक-युवती के प्यार का घातक अंजाम, पंखे से लटके मिले शव

Fri, 22 Apr 2016 04:30 PM IST
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Fri, 22 Apr 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
Deadly consequences of man - woman love , body found hanging
फते‌हाबाद में युवक युवती के शव पंखे से लटके मिले - फोटो : अमर उजाला
युवक-युवती में प्रेम प्रसंग था। प्यार का ऐसा अंजाम किसी ने सोचा न होगा। लड़की के घर के पीछे बने कमरे में दोनों के शव पंखे से लटके मिले। मामला, सुसाइड का है या ऑनरकिलिंग का, ये जांच के बाद पता चलेगा।

प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने दी जान, पंखे से लटके मिले शव

Deadly consequences of man - woman love , body found hanging
फते‌हाबाद में युवक युवती के शव पंखे से लटके मिले - फोटो : अमर उजाला
घटना, फतेहाबाद के गांव हिजरावां खुर्द की है। मृतकों के नाम विजय (21) और सीमा (18) बताए जा रहे हैं। शव मृतक युवती के घर के पीछे बने ट्यूबवैल के कमरे में पंखे से लटके मिले। आज सवेरे युवती की मां ने कमरे की लाइट जलती देखी तो बंद करने के ‌लिए गई, लेकिन वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। शवों को देखकर मां ने चिल्लाना शुरू किया तो आवाज सुनकर लोग दौड़े आए। 

प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने दी जान, पंखे से लटके मिले शव

Deadly consequences of man - woman love , body found hanging
फते‌हाबाद में युवक युवती के शव पंखे से लटके मिले - फोटो : अमित रुखाया
घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। डीएसपी विजय जाखड़, सदर एसएचओ बिजेंद्र सिंह, फोरेंसिक एक्सपर्ट जोगेंद्र सिंह एवं सीआईए इंचार्ज दलीप सिंह भी पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। मृतकों के शव सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। युवक युवती के इस तरह सुसाइड करने की खबर गांव में भी आग की तरह फैल गई और सैंकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने दी जान, पंखे से लटके मिले शव

Deadly consequences of man - woman love , body found hanging
फते‌हाबाद में युवक युवती के शव पंखे से लटके मिले - फोटो : अमित रुखाया
युवक घटनास्थल से तकरीबन पांच किलोमीटर दूर हिजरावांकलां का रहने वाला था। दोनों बीघड़ रोड पर स्थित एक निजी स्कूल के विद्यार्थी थे। विजय के पिता भगवान दास के अनुसार, वह सुबह जल्दी उठा हुआ था और वो उनको दौड़ लगाने का बोलकर घर से सुबह चार बजे निकला था। उसके बाद तकरीबन साढ़े पांच-छह बजे उसे विजय की मौत की सूचना मिली। 
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने दी जान, पंखे से लटके मिले शव

Deadly consequences of man - woman love , body found hanging
फते‌हाबाद में युवक युवती के शव पंखे से लटके मिले - फोटो : अमित रुखाया
दूसरी ओर लड़की के परिजनों का कहना है कि युवती सीमा रात को घर पर सोई थी, ऐसे में वो घर के पीछे बने हुए टयूबवैल वाले कमरे में कैसे पहुंची, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। अब ये पता लगाने वाली बात है कि आखिर घर से दौड़ लगाने निकला युवती के घर के पीछे बने कमरे तक कब और कैसे पहुंचा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed