फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्राफ्ट मेला: अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में बर्फ की आकृतियां देखकर सैलानी हुए गदगद, देखें तस्वीरें

Sat, 26 Mar 2022 05:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Mar 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
Craft Mela: Tourists happy after seeing snow shapes in the North Portal of Atal Tunnel Rohtang
बर्फ पर उकेरी आकृतियां। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल स्थित गुफा होटल में शनिवार को क्राफ्ट मेले का आयोजन किया गया। लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन और स्थानीय पंचायत व युवाओं के सहयोग से आयोजन किया गया। मेले में कोकसर पंचायत के युवाओं ने बर्फ पर विभिन्न प्रकार की आकृतियां उकेरी गई हैं, जिसे लोगों और सैलानियों ने खूब पसंद किया। इसमें विनोद कुमार की टीम ने बर्फ पर ड्रेगन की आकृति बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर सुनील की टीम रही।



सैलानियों ने बर्फ से बनी आकृतियों को खूब पसंद किया। लोगों ने ड्रेगन, स्तूप, याक, लामाओं के पहनने वाले छम मुखौटा और अटल टनल रोहतांग की आकृति बनाकर वाहवाही लूटी। सैलानियों व दर्शकों ने इन्हें कैमरे में कैद भी किया। इस मौके पर कोकसर महिला मंडल ने लद्दाखी गीतों पर लोकनृत्य पेश किया। इनको देखकर सैलानी भी थिरकने को मजबूर हुए।लाहौल-स्पीति छात्र संगठन कुल्लू कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। 

Craft Mela: Tourists happy after seeing snow shapes in the North Portal of Atal Tunnel Rohtang
बर्फ पर उकेरी आकृति। - फोटो : संवाद

नशे की लत से दूर रहने को लेकर शिमला के मनीष शर्मा ने नाटक की प्रस्तुति दी। क्राफ्ट मेले में विभिन्न महिला-युवा मंडलों और निजी संस्थाओं की ओर से स्टाल भी लगाए गए। इस मौके पर उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार, एसडीएम प्रिया नागटा, जिप अध्यक्षा अनुराधा राणा, कोकसर पंचायत के प्रधान सचिन मिरुपा और बीडीसी सदस्य अंजू भी मौजूद रहे। 

Craft Mela: Tourists happy after seeing snow shapes in the North Portal of Atal Tunnel Rohtang
बर्फ पर उकेरी आकृति। - फोटो : संवाद

वहीं, मनाली-लेह मार्ग खोलने का कार्य तीव्र गति से चला हुआ है। जिला प्रशासन लाहौल-स्पीति ने आम जनता और पर्यटकों से इस मार्ग पर अभी सफर न करने की अपील की है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि अभी मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हुआ है। ऐसे में कोई भी इस मार्ग पर जाने का प्रयास न करें।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Craft Mela: Tourists happy after seeing snow shapes in the North Portal of Atal Tunnel Rohtang
तीरंदाजी - फोटो : संवाद

बीआरओ के आला अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बीआरओ तीव्र गति से बारालाचा व सरचू से बर्फ हटाने में जुटा है। मनाली-लेह मार्ग जब खुलेगा तो वह स्वयं एसपी सहित इस मार्ग का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ही आम जनता और वाहनों को जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। सभी पर्यटकों से आग्रह है कि फिलहाल मार्ग पर सफर न करें।




 
विज्ञापन
Craft Mela: Tourists happy after seeing snow shapes in the North Portal of Atal Tunnel Rohtang
तीरंदाजी। - फोटो : संवाद

टैक्सी चालकों को भी अभी सफर न करने की हिदायत दी है। उधर, लाहौल प्रशासन ने सैलानियों के लिए दारचा की समय अवधि को बढ़ाकर चार से शाम पांच बजे तक किया है। पर्यटक दारचा तक लाहौल की बर्फीली वादियों का लुत्फ उठा सकेंगे। टनल खुलने के बाद अब घाटी में सैलानियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed