फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला: वीकेंड पर पहाड़ों की रानी सैलानियों से पैक, देखें तस्वीरें

Sat, 19 Mar 2022 07:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Mar 2022 07:04 PM IST
विज्ञापन
Queen of mountains packed with tourists on weekends, see photos
शिमला में सैलानी। - फोटो : संवाद

दो साल बाद होली पर रिकॉर्ड संख्या में सैलानी हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे। मैदाली भागों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने और वीकेंड पर छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में सैलानियों ने पहाड़ों की रानी शिमला का रुख किया है। शुक्रवार को होली के दिन दोपहर बाद शिमला में सैलानियों का जमावड़ा लग गया। शहर के होटलों में 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही। वहीं शनिवार को शहर सैलानियों से पैक हो गया है। शहर के होटलों में 100 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी पहुंच गई।



राजधानी की सभी पार्किंग शनिवार सुबह ही फुल हो गई। जगह न मिलने से सैलानियों को वाहन सर्कुलर रोड पर ही पार्क करना पड़े। लिफ्ट से लेकर बैम्लोई चौक तक चौड़ी की गई सड़क पर सैलानियों ने गाड़ियां पार्क करना शुरू कर दीं। इससे शहर में जाम लगता रहा। सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर शुक्रवार और शनिवार को सैलानियों की लंबी कतारें लगी रहीं। 

Queen of mountains packed with tourists on weekends, see photos
शिमला में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

देर शाम तक मालरोड और रिज मैदान पर सैलानियों की भीड़ लग रही। शिमला के अलावा कुफरी और नारकंडा के अधिकतर होटल तथा होम स्टे शनिवार को फुल हो गए। शिमला में पार्किंग न मिलने से कई सैलानियों ने ऊपरी शिमला का रुख किया।

Queen of mountains packed with tourists on weekends, see photos
शिमला में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

मैदानों के मुकाबले शिमला का मौसम इन दिनों सुहावना बना हुआ है। कुफरी और नारकंडा में अभी भी बर्फ है। बर्फ भी सैलानियों को आकर्षित कर रही है। रविवार को भी शिमला शहर में सैलानियों की आवाजाही बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Queen of mountains packed with tourists on weekends, see photos
शिमला में ट्रैफिक जाम। - फोटो : संवाद

सैलानियों की आमद बढ़ने से होटल कारोबारी उत्साहित
टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार एवं शिमला के होटल गुलमर्ग और लैंडमार्क  के संचालक गोपाल अग्रवाल ने बताया कि दो साल होली पर रिकॉर्ड सैलानी शिमला पहुंचे। शुक्रवार को होली के दिन होटलों में करीब 90 फीसदी और शनिवार को 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही।

विज्ञापन
Queen of mountains packed with tourists on weekends, see photos
शिमला शहर। - फोटो : अमर उजाला

ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि लंबे वीकेंड के चलते होली की छुट्टियों में भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। मैदानों में गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी शिमला आ रहे हैं। आने वाले दिनों में भी वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आवाजाही जारी रहने की उम्मीद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed