फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in HP: हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सड़कें सुनसान, गांवों की गलियों में भी पसरा सन्नाटा, देखिए तस्वीरें

Fri, 10 Apr 2020 02:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Apr 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh 80 panchayat hotspots sealed in five districts
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सड़कें सुनसान हो गई हैं।  पांच जिलों कांगड़ा, चंबा, सिरमौर, सोलन और ऊना जिले की 80 पंचायतों को सरकार ने हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। गांवों की गलियों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। ऊना जिले में अंब से कुठेड़ा खैरला के लिए लिंक रोड सील कर दिया गया है। नाके लगाकर पुलिस ड्यूटी पर तैनात है। कुठेड़ा खैरला गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में बच्चों तक की आवाज भी सुनाई नहीं दे रही।  सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के माजरा में बाजार पूरी तरह बंद है।  

Coronavirus in Himachal Pradesh 80 panchayat hotspots sealed in five districts
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए कुछ इलाकों में हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। ये ऐसे इलाके हैं जहां कोरोना मामलों की संख्या ज्यादा है या जहां संक्रमण के तेजी से फैलने की ज्यादा संभावना है। इन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। हॉटस्पॉट में मास्क पहनना अनिवार्य है।

Coronavirus in Himachal Pradesh 80 panchayat hotspots sealed in five districts
- फोटो : अमर उजाला

सभी को घरों में रहना होगा। हॉटस्पॉट वाले इलाकों में सरकार घरों तक खाने-पीने के जरूरी सामानों की होम डिलीवरी सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा इलाके के हर घर की सख्त निगरानी होगी। मेडिकल इमरजेंसी में एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। लोगों और वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh 80 panchayat hotspots sealed in five districts
- फोटो : अमर उजाला

सभी हॉटस्पॉट के सार्वजनिक स्थल सैनिटाइज किए जाएंगे। इन क्षेत्रों में फीवर क्लीनिक खोले जाएंगे। इन क्षेत्रों में एक्टिव केस फाइंडिंग कैंपेन चलाया जाएगा। जिन लोगों को भी खांसी या बुखार है, उन सब की जांच की जाएगी। सरकार मास्क का प्रबंध करेगी और उन्हें हर आदमी को लगाना होगा।  राज्य में धार्मिक स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो भी सरकारी आदेशों की अवहेलना करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh 80 panchayat hotspots sealed in five districts
- फोटो : अमर उजाला

ऐसे रोकथाम क्षेत्रों को जाने वाली सड़कों पर पुलिस का कड़ा पहरा होगा। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें भी शामिल होंगी। सैनिटाइज करते वक्त यह ध्यान रखा जाएगा कि खाने-पीने की चीजों में छिड़काव न हो। सभी आने-जाने वाले वाहन भी एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट से सैनिटाइज होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed