फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Vaccination: हिमाचल में इन्हें लगा कोरोना का पहला टीका, चेहरे पर दिखी उम्मीद की खुशी

Sat, 16 Jan 2021 10:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Jan 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination latest news himachal: know know Who got the Covid vaccine first
हिमाचल में कोरोना टीकाकरणअभियान का आगाज। - फोटो : अमर उजाला

देश भर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह कोरोना टीकाकरण अभियान का आगाज हुआ। पहले चरण के पहले दिन प्रदेश भर के 27 सेंटरों में टीकाकरण प्रक्रिया शुरू हुई और करीब 1536  लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके बाद सेंटरों की संख्या बढ़ाकर 46 कर दी जाएगी। हिमाचल में पहले चरण में 41 हजार लोगों को यह वैक्सीन लगाई लगाई जा रही है। इसमें डॉक्टर, नर्स, आशा वर्कर, स्वास्थ्य विभाग के चालक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। प्रदेश में यह अभियान 2 फरवरी तक चलेगा। 28 दिन बाद स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा टीका लगेगा। 

Corona Vaccination latest news himachal: know know Who got the Covid vaccine first
आईजीएमसी में एमएस और सफाई कर्मी को लगा टीका। - फोटो : अमर उजाला

आईजीएमसी शिमला में सुबह 11:00 बजे पहला कोरोना टीका लगाया गया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज को पहला टीका लगाया गया। दूसरा टीका सफाई कर्मचारी हरदीप सिंह को लगाया गया। 

Corona Vaccination latest news himachal: know know Who got the Covid vaccine first
आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना टीकाकरण को लेकर आईजीएमसी को बधाई दी। वह सुबह करीब 10:30 पर अस्पताल पहुंचे। उनके साथ शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया, नोडल ऑफिसर डॉक्टर साद रिजवी, डिप्टी एमएस डॉ. राहुल राव मौजूद रहे। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया के अलावा डॉ. अरविंद सूद, डॉ. राजेश सूद, पार्वती नेगी, सुनिता वर्मा और रूप शर्मा ने भी कोरोना टीका लगवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Vaccination latest news himachal: know know Who got the Covid vaccine first
डॉ. जनक राज - फोटो : अमर उजाला

आम जनता नियमों का करें पालन
आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने कहा कि अभी यह टीका केवल हेल्थ केयर वर्करों को लगा है। यह पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि आम लोगों से अपील है कि वह कोरोना वायरस से बचाव के लिए अभी भी नियमों का पहले की तरह ही पालन करें।

विज्ञापन
Corona Vaccination latest news himachal: know know Who got the Covid vaccine first
सफाई कर्मचारी हरदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला

 वहीं सफाई कर्मचारी हरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें किसी भी तरह का भय नहीं है। यह टीका सभी को लगाया जाना चाहिए। शिमला के कृष्णानगर निवासी हरदीप आईजीएमसी में कार्यरत हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed