कोविशील्ड की कोरोना वैक्सीन शुक्रवार सुबह हिमाचल प्रदेश के जिलों में पहुंच गई है। गुरुवार को राष्ट्रीय टीकाकरण वाहन में 8 डिब्बों में 93 हजार वैक्सीन की डोज परिमहल लाई गई। इसके बाद रात 8 बजे वैक्सीन के डिब्बों में डिस्पैच नंबर लगाकर अन्य सेंटरों को भेज दिया गया। पहले चरण के पहले दिन शनिवार सुबह 10 बजे के बाद प्रदेश भर के 27 सेंटरों में टीकाकरण प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें करीब ढाई हजार लोगों को कोरोना का टीका लगेगा। इसके बाद सेंटरों की संख्या बढ़ाकर 46 कर दी जाएगी। सभी 27 सेंटरों में कोविशील्ड वैक्सीन पहुंचा दी गई है। इंजेक्शन के बाद 45 मिनट तक व्यक्ति उसी सेंटर में डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा। प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल कांगड़ा को वेब टेक्नोलॉजी सेंटर बनाया है। इन सेंटरों में कोरोना वैक्सीनेशन का सीधा प्रसारण होगा। केंद्रीय मंत्रालय भी इसकी मानीटरिंग करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोरोना वॉरियर्स से बात करेंगे। प्रदेश सरकार ने हर सेंटर में एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए हैं। यह इसलिए कि अगर व्यक्ति को प्रतिकूल रिएक्शन होता है तो उसे तुरंत अस्पताल लाया जाएगा। वैक्सीन लगने के बाद व्यक्ति को 45 मिनट तक सेंटर में ही रखा जाएगा। इसके लिए सेंटर में आइसोलेशन वार्ड होगा।
हिमाचल के जिलों में पहुंची कोरोना वैक्सीन, जानें किसे लगेगा पहला टीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू में रेडियोग्राफर को लगेगा पहला टीका
जिला कुल्लू में कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर दी हैं। जिला अस्पताल कुल्लू में 2800 वैक्सीन पहुंचीं। इनमें से 200 डोज जिला अस्पताल केलांग के लिए अटल टनल रोहतांग होकर भेजी गई हैं। जबकि 2600 डोज को कुल्लू में लगाया जाएगा। कुल्लू में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका रेडियोग्राफर को लगाया जाएगा। कुल्लू अस्पताल में इसका शुभारंभ किया जाएगा।
जिला कुल्लू में 4275 लोगों को पहले चरण में टीका लगाया जाएगा। सीएमओ कुल्लू डाॅ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि इसके लिए कुल्लू से जिले के अन्य खंडों को भी वैक्सीन भेजी जा रही है और जिले में 19 कोल्ड चेन स्थल बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने के लिए सभी खंडों में तैयारियां पूरी कर दी हैं। वहीं जिलावासियों में वैक्सीन आने पर खुशी जाहिर की है।
सिरमौर के नाहन 3400 कोरोना वैक्सीन की डोज पहुंची हैं। नाहन में ऑप्टिकल ऑफिसर को पहला टीका लगेगा। पांवटा में सुरक्षा कर्मी से टीकाकरण का आगाज होगा। उधर, मेडिकल कॉलेज चंबा में 3800 वैक्सीन पहुंची हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन विभिन्न केंद्रों के लिए रवाना कर दी है। ऊना जिले में 3300 डोज पहुंची हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डॉक्टर को पहला टीका लगाया जाएगा। मंडी में कोरोना वैक्सीन की 7200 डोज पहुंची हैं। जिले में चार जगहों पर 360 लोगों को 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। यहां पहला टीका स्टाफ नर्स और एंबुलेंस चालक को लगाया जाएगा।
बिलासपुर में कोरोना वैक्सीन की 2300 डोज पहुंची हैं। जिला अस्पताल में एंबुलेंस चालक और सीएच घुमारवीं में सफाई कर्मी को पहला टीका लगेगा। कांगड़ा जिले में 8600 वैक्सीन पहुंची हैं। सोलन जिले के लिए 4300 कोरोना वैक्सीन पहुंची हैं। पहला टीका एमएमयू के एक प्रशिक्षु और सोलन अस्पताल में रेडियोग्राफर को लगेगा। हमीरपुर में फीजियोथैरेपी विभाग के कर्मचारी को पहला टीका लगाया जाएगा। उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा ने शुक्रवार को भी कोविड वैक्सीन की एक हजार डोसेज प्राप्त हुई हैं, जिसमें से 360 डोसेज सेना के मेडिकल कोर को दी गई हैं।